फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The thrill of kabaddi kicks off in Meerut on October 1st; female players from across the country will showcase their prowess.

Meerut News: मेरठ में एक अक्तूबर से होगा कबड्डी का रोमांच, देशभर की महिला खिलाड़ी दिखाएंगी दम

Mon, 21 Sep 2026 05:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 05:59 PM IST
विज्ञापन
The thrill of kabaddi kicks off in Meerut on October 1st; female players from across the country will showcase their prowess.
- मेरठ में जुटेंगी 16 राज्यों की टीमें, अभी तक 12 ने कराई एंट्री
विज्ञापन

- सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट स्कूल में होगी सीआईएससीई महिला कबड्डी नेशनल चैंपियनशिप
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। शहर में एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। कंकरखेड़ा स्थित सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट स्कूल में एक अक्तूबर से सीआईएससीई नेशनल गर्ल्स कबड्डी चैंपियनशिप होगी। इसमें अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग की महिला कबड्डी खिलाड़ी हिस्सा लेंगी। सीआईएससीई के 2026 खेल कैलेंडर में मेरठ को इस प्रतियोगिता की मेजबानी सौंपी गई है और मुख्य मुकाबले एक से तीन अक्तूबर तक होंगे। इसमें देशभर से महिला कबड्डी खिलाड़ी शामिल होंगी।
आयोजकों के अनुसार देश के अलग-अलग हिस्सों से टीमों की एंट्री शुरू हो चुकी है। अभी तक राज्यों की टीम की ओर से एंट्री करा दी गई है। कुल 16 क्षेत्रों से टीमों के पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन

इन क्षेत्रों से पहुंचेंगी टीमें
चैंपियनशिप में आंध्र प्रदेश-तेलंगाना, बिहार-झारखंड, कर्नाटक-गोवा, महाराष्ट्र, नॉर्थ इंडिया, नॉर्थ वेस्ट, ओडिशा, तमिलनाडु-पुडुचेरी-अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, केरला और छत्तीसगढ़ की टीमों ने विभिन्न आयु वर्गों में एंट्री दर्ज कराई है। इसके अलावा अभी तमिलनाडू, ओवरसीज, नॉर्थ ईस्ट आदि की एंट्री आनी बाकी है। इनमें तीनों आयु वर्गों अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 में सभी टीम की ओर से भागीदारी दर्ज कराई गई है। सीआईएससीई की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार प्रतियोगिता के लिए 30 सितंबर तक रिपोर्टिंग होगी। एक से तीन अक्तूबर तक राष्ट्रीय स्तर के मुकाबले होंगे। चार अक्तूबर को प्रतियोगिता समाप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधन की ओर से की गई तैयारी
स्कूल की प्रधानाचार्या सिस्टर मारिशा ने बताया कि प्रतियोगिता को लेकर अधिकांश तैयारी की जा चुकी है। मैदान भी लगभग तैयार हो चुका है। इसको अंतिम रूप दिया जा रहा है। यह स्कूल प्रबंधन केे लिए भी बड़ा अवसर है। प्रतियोगिता बड़े ही भव्य तरीके से आयोजित की जाएगी। वहीं स्कूल के खेल शिक्षक संदीप भी तैयारी में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed