फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The threat of hacking continues to increase on the internet

Meerut News: इंटरनेट पर बढ़ता रहा हैकिंग का खतरा

Sun, 02 Feb 2025 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
The threat of hacking continues to increase on the internet
वर्तमान में हर दूसरा इंटरनेट इस्तेमाल करने वाला व्यक्ति सोशल मीडिया एकाउंट का इस्तेमाल कर रहा है। सोशल मीडिया एकाउंट उपयोग करने वालों की बढ़ती संख्या को देखते हुए हैकर्स भी एक्विट हो चुके हैं। साइबर अधिकारी पुलिस अधिकारियों को भी नहीं बख्श रहे हैं। सोशल मीडिया एकाउंट यूजर को भनक भी नहीं लगती और उसका एकाउंट हैक हो जाता है। हैकर्स सोशल मीडिया अकाउंट हैक करने के बाद यूजर से पैसे की डिमांड करते हैं या फिर अनधिकृत पोस्ट करते हैं। अगर आप भी फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं तो इन अकाउंट की सिक्योरिटी को लेकर अलर्ट रहने की जरूरत है। कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो आप सोशल मीडिया अकाउंट को हैक होने से बचा सकते हैं।
विज्ञापन

---

दूसरे डिवाइस में लॉग इन करने के बाद लॉग आउट करना न भूलेंसभी सोशल मीडिया एकाउंट को समय-समय पर चेक करते रहें। कई बार सोशल मीडिया अकाउंट को फोन के अलावा दूसरे डिवाइस में ओपन किया जाता है। हम अकाउंट लॉग-इन तो कर लेते हैं, लेकिन इसे लॉग-आउट करना भूल जाते हैं। ऐसे में आपको यह जानकारी होनी चाहिए कि आपका अकाउंट कहां-कहां लॉग इन है। इसी तरह इस सेटिंग के साथ यह भी जाना जा सकता है कि कहीं आपका अकाउंट किसी ऐसे डिवाइस में तो लॉग-इन नहीं है जो आपका नहीं है।
विज्ञापन


---
ऐसे चेक करें कितने डिवाइस पर लॉग-इन हैं सोशल मीडिया एकाउंट

सबसे पहले इंस्टाग्राम एप ओपन करें
सबसे नीचे दाईं तरफ प्रोफाइल आइकॉन पर टैप करें।
अब तीन लाइन वाले मेन्यू आइकॉन पर टैप करें।
इसके बाद एकाउंट पर टैप करें।
पासवर्ड एंड सिक्योरिटी पर टैप करें।
व्हेयर यू आर लॉग इन पर टैप करें।
अब इंस्टाग्राम और फेसबुक आईडी के नीचे करंट डिवाइस के अलावा, एक्स्ट्रा डिवाइस की जानकारी ( 10 More) के रूप में नजर आएगी।
अब इंस्टाग्राम और फेसबुक आईडी पर टैप करना होगा।
यहां सारे डिवाइस के साथ डेट की जानकारी मिलेगी, जब-जब आपने अकाउंट लॉग-इन कर छोड़ दिया।
अब सेलेक्ट डिवाइस टू लॉग आउट पर टैप करें।
सारे डिवाइस एक-एक कर सेलेक्ट कर लॉग आउटपर टैप करें।
ऐसा करने के साथ ही आपका अकाउंट केवल करंट डिवाइस पर लॉग-इन होने के साथ नजर आएगा।
यह सेटिंग इंस्टाग्राम और फेसबुक के लिए काम करती हैं।
---

अपने सोशल अकाउंट को ऐसे सुरक्षित रखें

संदिग्ध संदेशों या लिंक पर क्लिक न करें, भले ही वे किसी ऐसे व्यक्ति ने पोस्ट किए हों, जिसे आप जानते हों।
सोशल मीडिया पर आपके सामने आने वाले किसी भी घोटाले वाले पोस्ट या संदेश को संबंधित प्लेटफॉर्म पर फ्लैग कर, खतरे को फैलने से रोकने में मदद करें
अपने सभी खातों के लिए जटिल पासवर्ड का उपयोग करें। कुछ समय के अंतराल पर पासवर्ड बदल दें
यदि साइट बहु-कारक प्रमाणीकरण प्रदान करती है, तो उसका उपयोग करें और उपलब्ध उच्चतम गोपनीयता सेटिंग चुनें।
ऐसी कोई भी पहचान संबंधी जानकारी या व्यक्तिगत विवरण पोस्ट करने से बचें जिससे हैकर आपके सुरक्षा प्रश्नों का अनुमान लगा सकें।
सार्वजनिक वाई-फाई का उपयोग करते समय अपने सोशल एकाउंट में लॉग इन न करें, क्योंकि ये नेटवर्क अक्सर असुरक्षित होते हैं और आपकी जानकारी चोरी हो सकती है।
हमेशा व्यापक सुरक्षा सॉफ्टवेयर का उपयोग करें, जो आपको नए खतरों से सुरक्षित रख सकें।
नए स्कैम और मालवेयर के प्रति अपडेट रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed