फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the the irrigation of croups done by solar pump

सोलर पंप से करें फसलों की सिंचाई

Tue, 24 Sep 2019 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
the the irrigation of croups done by solar pump
सोलर पंप से करें फसलों की सिंचाई
विज्ञापन

दौराला। बिजली की खपत कम करने व बढ़ते बिजली के दामों से किसानों को राहत मिलेगी। कृषि विभाग की सोलर पंप योजना के तहत किसान अपने खेतों में सोलर पंप लगवाकर बिजली की खपत कम करने के साथ-साथ बिजली के बिलों से भी मुक्ति पा सकेंगे। इस योजना से सबसे अधिक छोटे किसानों को फायदा होगा। जो ट्यूबवेल न होने के कारण दूसरी ट्यूबवेलों से पानी लेते है। जिससे लागत अधिक आती थी।
यह है योजना
किसानों की फसल उत्पादन में लागत कम करने के लिए सरकार व कृषि विभाग ने सोलर पंप लगाने की योजना लागू की गई है। इस योजना के तहत किसान सोलर पैनल से अपनी ट्यूबवेल चला सकेंगे। जिसमें बिजली की कटौती का फसल पर प्रभाव नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

बिजली के नखरों से किसान परेशान
गर्मियों में बढ़ते लोड के कारण अघोषित कटौती कर दी जाती है। जिससे सीधा असर फसल पर पड़ता है। पानी न मिलने से फसल सूख जातीं हैं। किसानों को रात में विद्युत आपूर्ति होने पर सिंचाई करनी पड़ती है। लेकिन सोलर पंप योजना का लाभ लेकर किसान आसानी से सिंचाई कर सकेगा। वहीं रात में नहीं जागना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे मिलेगा फायदा
सोलर पंप का लाभ लेने के लिए किसान के पास एक एकड़ खेती की भूमि होना अनिवार्य है। ऐसे किसान को सबसे पहले कृषि विभाग की वेबसाइट पर पंजीकरण कराना होगा। 6 इंच का बोरिंग भी किसान को ही कराना होगा। 70 प्रतिशत छूट के साथ किसान को 57 हजार का ड्राफ्ट विभाग को देना होगा। विभाग सरकार से मिलने वाले अन्य धनराशि से किसान को 3000 वाट का सोलर पंप लगाकर देगा।
बिजली की खपत होगी कम
सोलर पंप को बढ़ावा देने व किसानों के खेतों में सोलर पंप लगने से जहां बिजली की खपत कम होगी। वहीं, किसान को बिजली के बिल जमा करने के लिए जूझना पड़ता था। परंतु सोलर पंप लगने से बिजली की बजत के साथ किसान का समय व पैसा भी बचेगा।

किसानों को जागरुक कर रहे
कृषि विभाग ने किसान की लागत कम करने के लिए सोलर पंप योजना लागू की है। इससे छोटे किसानों को सबसे ज्यादा फायदा होगा। सोलर पंप योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। अभी तक दौराला ब्लॉक में 8 सोलर पंप लगाए जा चुके हैं। - राजेंद्र सिंह, एडीओ एग्रीकल्चर, दौराला ब्लॉक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed