फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the testing of corona increased, seven positive case found in rural area

कोराना की जांच बढ़ाई, देहात में सात संक्रमित मिले

Wed, 26 Aug 2020 01:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
the testing of corona increased, seven positive case found in rural area
सरधना में कोरोना की सेंपलिंग करती स्वास्थ विभाग की टीम। - फोटो : SARDANA
सरधना/मवाना/फलावदा/परीक्षितगढ़/माछरा(मेरठ)। देहात क्षेत्र में मंगलवार को स्वास्थ्य कर्मचारियों ने कोरोना जांच की गति बढ़ाई। सीएचसी प्रभारियों ने गांवों में जाकर कैंप लगाकर सामूहिक रूप से जांच के लिए सैंपल भरे। कई सीएचसी पर जांच के लिए शिविर भी लगाए गए। मंगलवार को सरधना में दो, परीक्षितगढ़ में तीन, फलावदा और माछरा में एक-एक पॉजिटिव मिले। वहीं 270 से ज्यादा लोगों की एंटीजन किट से जांच कराई गई।
विज्ञापन

सरधना में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना जांच के लिए 114 लोगों के सैंपल लिए। सभी की रिपोर्ट नगेटिव आई। सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय के शिक्षक की पत्नी ने मेरठ के मेडिकल कॉलेज में जांच कराई थी। उनकी रिपोर्ट पॉजीटिव आई हैं। वहीं मोहल्ला बूढ़ा बाबा निवासी महिला की दो दिन पहले जांच हुई थी, वह भी संक्रमित मिली है। सरधना में कोरोना पॉजीटिव की संख्या 102 पहुंच गई है। वहीं मवाना सीएचसी परिसर में 55 सैंपल की एंटीजन किट से जांच हुई। सभी नेगेटिव मिले। 26 सैंपल आरटी पीसीआर के लिए मेरठ भेजे गए हैं। सीएचसी प्रभारी डॉ. सतीश भास्कर ने बताया कि शनिवार को गांव गडीना में लिए गए सभी सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
विज्ञापन

वहीं सीएचसी माछरा एवं खंद्रावली में हुई जांच में हसनपुर कलां का युवक पॉजिटिव मिला है। सीएचसी माछरा के चिकित्साधिकारी डॉ. आलोक नायक ने बताया कि क्षेत्र के गांव खंद्रावली में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। यहां एंटीजन किट से 63 जांच की गई। सभी नेगेटिव आईं। वहीं सीएचसी पर 39 एंटीजन तथा 23 पीसीआर की स्वास्थ्य टीम ने जांच की। इसमें हसनपुर कलां का युवक पॉजिटिव मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरोगा में संक्रमण की पुष्टि, थाने में खलबली
फलावदा। कस्बे के थाने में एक दरोगा के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद अन्य स्टाफ ने खलबली मच गई। सभी ने सामुदायिक केंद्र में कोरोना की जांच कराई। जांच में सभी पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट नेगेटिव आई। फलावदा थाने के दरोगा कई दिनों से बुखार से पीड़ित थे। तीन दिन पहले वह छुट्टी लेकर अपने घर सहारनपुर चले गए थे। दो दिन पूर्व सहारनपुर के सरकारी अस्पताल में दरोगा ने कोरोना की जांच कराई। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। दरोगा ने फोन पर बताया कि डॉक्टरों ने उन्हें होम क्वारंटीन किया है।
बैंक प्रबंधक, उनकी पत्नी और जवान मिले पॉजिटिव
परीक्षितगढ़। चितवानाशेरपुर जिला सहकारी बैंक प्रबंधक और उसकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव मिलने से बैंक कर्मचारियों में खलबली मच गई है। वहीं सीएचसी पर जांच कराने पहुंचे बीएसएफ जवान में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। सभी को पांचली स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बैंक प्रबंधक मेरठ के ब्रह्मपुरी में रहते हैं। सोमवार को प्रबंधक और उनकी पत्नी ने सीएचसी पर जांच कराई। दोनों के पॉजिटिव आने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उन्हें धन सिंह कोतवाल पांचली में भर्ती कराया। वहीं ग्राम बली निवासी बीएसएफ का जवान छुट्टी आया था। मंगलवार को मांसपेशियों में दर्द का उपचार कराने वह सीएचसी पहुंचा। वहां कोरोना की जांच में जवान पॉजिटिव आया।

कोरोना गाइडलाइन का ठीक से कराएं पालन
बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए एसडीएम ने तहसील में की बैठक
सरधना। कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए मंगलवार को तहसील मुख्यालय पर एसडीएम अमित कुमार भारतीय ने बैठक की। इसमें नगर पालिका, नगर पंचायत, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे। एसडीएम ने बताया कि सरधना सीएचसी क्षेत्र में लगातार कोरोना के केस मिल रहे हैं। ऐसे में कोरोना के संबंध में सरकार ने जो गाइडलाइन जारी की हैं, उनका सही तरह से पालन सुनिश्चित कराया जाए। मीटिंग में तहसीलदार अवनीश कुमार, सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुुमार, बीडीओ सुनीत कुमार भाटी के अलावा नगर पंचायत दौराला, लावड़, करनावल, हर्रा, खिवाई व सरधना नगर पालिका के अधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed