फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The tempo driver has been accused of rape.

Meerut News: टेंपो चालक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया

Sun, 21 Dec 2025 02:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Dec 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
The tempo driver has been accused of rape.
मेरठ। गंगानगर थाना क्षेत्र की एक युवती ने टेंपो चालक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। इस मामले में थाना पुलिस के कार्रवाई न करने पर शनिवार को युवती एसएसपी ऑफिस पहुंची और कार्रवाई की मांग की। अब एसएसपी ने थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन

मवाना रोड निवासी युवती ने बताया कि एक वर्ष पूर्व उसकी मुलाकात टेंपो चालक से हुई थी। टेंपो चालक ने उसका फोन नंबर ले लिया था। दोनों में दोस्ती हो गई थी। आरोप है कि कुछ माह पहले टेंपो चालक ने युवती के फोटो खींच लिए थे। इसके बाद उसने शारीरिक संबंध का दबाव बनाया था। गत आठ दिसंबर को युवती परतापुर थाना क्षेत्र में बड़ी बहन के घर गई थी। आरोप है कि टेंपो चालक उसकी बहन के घर पहुंच गया और यहां युवती के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

विरोध करने पर आरोपी ने युवती के फोटो व वीडियो एडिट कर वायरल करने की धमकी दी। परेशान युवती ने थाना पुलिस से शिकायत की थी। आरोप है कि थाना पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि शिकायत पत्र के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed