{"_id":"68bc3b6754913499eb0a3684","slug":"the-team-which-went-to-install-smart-meters-was-opposed-and-returned-empty-handed-meerut-news-c-40-1-smrt1041-110002-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम का विरोध, बैरंग लौटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम का विरोध, बैरंग लौटी
Sat, 06 Sep 2025 07:17 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sat, 06 Sep 2025 07:17 PM IST
विज्ञापन
स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध करते उपभोक्ता। (फलावदा)
ऊंचा मोहल्ले में पहुंची थी टीम, लोगों ने जबरन मीटर लगाने का आरोप लगाया
कहा-जब पुराने मीटर ठीक है तो नए क्यों लगा रहे
नए मीटर के साथ नया केबल नहीं देने का आरोप लगाया
संवाद न्यूज एजेंसी
फलावदा। कस्बे के ऊंचा मोहल्ला में स्मार्ट मीटर लगाने का पहुंची टीम का उपभोक्ताओं ने विरोध करते हुए हंगामा किया। लोगों ने आरोप लगाया कि जब उनके मीटर ठीक है तो फिर बिना उनकी सहमति के क्यों बदला जा रहा है। विरोध के चलते टीम को बैरंग लौटना पड़ा। भाकियू नेताओं ने भी कई आरोप लगाए हैं।
उंचा मोहल्ला पर स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम के ठेकेदार से लोगों ने ठेकेदार सवाल जवाब किए तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। ग्रामीणों का कहना है कि उपभोक्ताओं की मर्जी के बिना जबरदस्ती स्मार्ट मीटर लगा दिए गए हैं। उपभोक्ताओं को ठेकेदार द्वारा विश्वास में नहीं लेने व सही जानकारी नहीं दी गई। इसके बाद लोगों ने मीटर नहीं लगने दिए और टीम लौट गई।
भारतीय किसान यूनियन के जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद जाकिर, फैजान कुरैशी, इकराम, दाऊद, सुहेल, कामिल, नायाब, कदम आदि का कहना है कि स्मार्ट मीटर के साथ केबल भी दिया जाना है लेकिन ठेकेदार द्वारा पुराने केबल पर ही मीटर लगाकर लगाकर उपभोक्ता के साथ धोखा कर गोलमाल किया जा रहा है। नए केबल लगाने के नाम पर वसूली की जा रही है। हालांकि वसूली को लेकर ठेकेदार ने आरोपों को बुनियाद बताया है।