फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The team of traders went to Lahore to remove encroachment

लावड़ में अतिक्रमण हटाने गई टीम से व्यापारियों की नोकझोंक

Tue, 11 Feb 2020 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
The team of traders went to Lahore to remove encroachment
लावड़ में अतिक्रमण हटाने गई टीम से व्यापारियों की नोकझोंक
विज्ञापन

लावड़। नगर पंचायत ने पुलिस एवं पीडब्लूडी अधिकारियों के साथ मिलकर सोमवार को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। टीम ने इस दौरान सड़क किनारे रखे बोर्ड एवं सामान को हटवाया। वहीं, टिन शेड के साथ-साथ बने चबूतरों को तोड़ दिया। इस दौरान व्यापारियों की टीम से नोकझोंक भी हुई। व्यापारियों ने टीम पर भेदभाव का आरोप लगाया है।

एसडीएम सरधना के निर्देश पर नगर पंचायत के बाबू असलम ने इंचौली व लावड़ में पुलिस एवं पीडब्लूडी के अवर अभियंता संदीप ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के पास से शुरू किया गया। टीम ने सबसे पहले एक ढाबे के बाहर रखे बोर्ड कब्जे में लिये। इसके अतिरिक्त हमारा पेट्रोल पंप के बाहर नाले के ऊपर बनाए गए चबूतरे को तोड़ दिया। अभियान के दौरान नाले के बाहर एवं ऊपर रखे सामान को हटवा दिया। टीम ने दुकानों पर छांव के लिए लगाए टिन शेड हटाने के निर्देश दिए। टेंपो चौराहे के पास अभियान धीमा नजर आया। इसके बाद सैनी चौराहे तक पहुंचते-पहुंचते अधिकारियों ने कार्रवाई करने के बजाए चेतावनी देनी शुरू कर दी। इससे व्यापारियों में रोष फैल गया। उन्होंने अधिकारियों पर भेदभाव का आरोप लगाया। जिस पर व्यापारियों की अधिकारियों से नोकझोंक भी हुई, परंतु टीम ने उनकी एक न सुनी। आरोप है कि सैनी चौराहे से आगे सड़क किनारे सब्जी मंडी लगाई जाती है। आढ़ती सड़क किनारे छप्पर डालकर बैठे हैं। इसके बाद भी नगर पंचायत के अधिकारी मंडी की हर बार अनदेखा कर देते हैं। सड़क किनारे मंडी लगने से प्रतिदिन सुबह से ही जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे व्यापारियों में रोष है। व्यापारियों ने मामले की शिकायत डीएम से करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed