{"_id":"63fcb5de4c5c8a0feb0f55a5","slug":"the-team-of-revenue-and-forest-department-freed-307-hectares-of-government-land-from-mafia-in-hastinapur-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: भू-माफिया पर शिकंजा, पुलिस फोर्स की मौजूदगी में चला ट्रैक्टर,कब्जा मुक्त कराई 307 हेक्टेयर सरकारी भूमि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: भू-माफिया पर शिकंजा, पुलिस फोर्स की मौजूदगी में चला ट्रैक्टर,कब्जा मुक्त कराई 307 हेक्टेयर सरकारी भूमि
Mon, 27 Feb 2023 07:24 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 27 Feb 2023 07:24 PM IST
सार
Meerut News : राजस्व व वन विभाग की संयुक्त टीम ने भू-माफिया पर शिकंजा कसा। इस दौरान पुलिस फोर्स की मौजूदगी में ट्रैक्टर चला। टीम ने 307 हेक्टेयर सरकारी भूमि कब्जा मुक्त कराई है।
विज्ञापन
पुलिस फोर्स की मौजूदगी में कार्रवाई।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ जनपद के हस्तिनापुर में राजस्व विभाग और वन विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर भू-माफिया पर कार्रवाई की। बताया गया कि कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।
विज्ञापन
भू-माफिया ने कर रखा था सरकारी भूमि पर कब्जा
बताया गया कि भू-माफिया ने सरकारी भूमि पर कब्जा किया हुआ था। टीम ने सोमवार को अभियान चलाकर कार्रवाई करते हुए भू-माफिया से 307 हेक्टेयर सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त करा लिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut: बेटा-बेटी एकसाथ बने दरोगा तो गर्व से चौड़ा हुआ किसान का सीना, भाई-बहन ने पिता को किया सैल्यूट
विज्ञापन
वहीं भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में सरकारी भूमि पर ट्रैक्टर से जुताई कराई गई। उधर, वन विभाग के डीएफओ राजेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और वन विभाग के अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश दिए।
यह भी पढ़ें: UP: फेसबुक पर लाइव आईं अर्चना गौतम, प्रियंका गांधी के सलाहकार को बड़ी चुनौती, बोलीं- करवाकर दिखाओ मुझे अरेस्ट