फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The team of lawyers met Muskaan and Sahil in jail

Meerut News: जेल में मुस्कान और साहिल से मिली वकीलों की टीम

Sat, 29 Mar 2025 01:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Mar 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
The team of lawyers met Muskaan and Sahil in jail
सौरभ हत्याकांड:-
विज्ञापन

दोनों ने एक साथ रहने की इच्छा जताई
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। सौरभ हत्यकाांड में जेल में बंद मुस्कान और साहिल से शुक्रवार को अधिवक्ता रेखा जैन के नेतृत्व में चार वकीलों की टीम ने मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने जेल में भी एक साथ रहने की इच्छा जाहिर की। वकीलों से कहा कि वे जल्द जमानत कराएं, ताकि वह जेल से बाहर जा सकें।
जिला कारागार में बंद मुस्कान और साहिल के परिजनों ने उनकी पैरवी करने से इन्कार कर दिया था। मुस्कान के परिजन तो उससे मुलाकात करने से भी इन्कार कर दिया है। हालांकि साहिल से उसकी नानी पुष्पा देवी जरूर मिलने जेल में पहुंची थी। परिजनों के रवैये को देखते हुए मुस्कान और साहिल ने जेल अधीक्षक को पत्र लिख कर सरकारी वकील उपलब्ध कराने की मांग की थी। इनके प्रार्थना पत्रों को न्यायालय में भेजा गया था। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से अधिवक्ता रेखा जैन को दोनों के मुकदमा लड़ने के लिए नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को चार वकीलों की टीम ने जेल पहुंच कर मुस्कान और साहिल से मुलाकात की। जेल अधीक्षक विरेश राज शर्मा ने बताया कि वकीलों की टीम के सामने मुस्कान और साहिल ने जेल में भी एक साथ रहने की इच्छा जाहिर की। जिस पर दोनों को जेल नियमावली के बारे में बताया गया कि जेल में शादीशुदा बंदियों को ही पंद्रह दिन में एक बार मुलाकात का मौका दिया जाता है। वकीलों की टीम ने उन्हें जमानत के लिए अदालत में प्रार्थना पत्र दाखिल करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed