फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The team conducted a confidential investigation against the power corporation officials

विद्युत निगम अधिकारियों के खिलाफ टीम ने की गोपनीय जांच

Fri, 01 Jan 2021 02:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 02:17 AM IST
विज्ञापन
The team conducted a confidential investigation against the power corporation officials
मवाना। विद्युत निगम के अधिकारियों तथा लाईनमैनों पर लगातार नियम विरुद्ध तरीके से कार्य करने का आरोप लगाते हुए उंगली उठ रही हैं तथा शिकायत लखनऊ तक की गई है। इसी मामले में बृहस्पतिवार को जांच के लिए पहुंची टीम ने स्थानीय विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को दर किनार कर मौके पर जाकर गोपनीय जांच की।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि लगातार विद्युत निगम पर नियम विरुद्ध तरीके से बिजली के कनैक्शन जारी करने, बिजली के मीटर लगाने तथा संविदा कर्मचारियों पर बिजली चोरी कराने के आरोप लग चुके हैं। इस संबंध में पीड़ित लोगों का वीडियो भी कई बार वायरल हो चुका है। लेकिन स्थानीय अधिकारियों ने इसको गंभीरता से नहीं लिया तथा दोषी कर्मचारियों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई करना गवारा नहीं किया।
विज्ञापन

विवश होकर लोगों ने मेरठ और सीएम पोर्टल पर शिकायत करनी शुरु की। जिसके बाद आज एक तीन सदस्य टीम मवाना पहुंची तथा उसने इकराम नगर, नागर कालोनी से जहां-जहां की शिकायतें उनके पास थी, मौके पर जाकर जांच की। जांच पूरी गोपनीयता के साथ की गई तथा स्थानीय अधिकारियों व कर्मचारियों को भी साथ नहीं लिया गया। इस संबंध में अधिशासी अभियंता देशराज सोनी से पूछे जाने पर उनका कहना था कि उनको जानकारी हुई है कि मेरठ डिविजन से एक टीम ने मवाना डिविजन एक व दो की शिकायतों की जांच गोपनीय तरीके से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो सदस्यीय जांच क मेटी गठित
मवाना। मुख्यमंत्री के पोर्टल पर आनलाइन विद्युत संविदा कर्मचारी के खिलाफ की गई शिकायत में सहायक अभियंता ने जिलाधिकारी को भेजे पत्र में कहा है कि दो सदस्य जांच समिति गठित की गई है। जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि मोहल्ला कल्याण सिंह निवासी विजय ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर आनलाइन शिकायत की थी। जिसमें कहा था कि मोहल्ला मुन्नालाल के पास निर्धारित दूरी से अधिक तथा फर्जी हाउस टैक्स की रसीद पर संविदाकर्मी ने कनेक्शन करा दिया। संविदाकमी की मिलीभगत होने के कारण शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। आरोपी संविदाकर्मी ने अवैध कनेक्शन और चैकिंग के नाम पर अवैध वसूली कर रखी है। उक्त संविदाकर्मी से मवाना की जनता बहुत अधिक परेशान है। नागर कालोनी में 11 खंभे अवैध रुप से लगवा दिए हैं। कई बिंदुओं पर की गई शिकायत में जांच कराकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सहायक अभियंता (रा.) नेहा सिंह ने जिलाधिकारी को भेजे पत्र में कहा है कि विजय की शिकायत पर उल्लेखीत बिंदूओं की जांच के लिए दो सदस्य जांच समिति गठित कर दी गई है। जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण में आवश्यक कार्रवाई कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed