फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The teachers phone near the military, personal photos of women uploaded to Facebook

फौजी के पास पहुंचा शिक्षिका का फोन, Facebook पर अपलोड कर दी अश्लील तस्वीरें

Wed, 05 Jul 2017 11:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Wed, 05 Jul 2017 11:30 AM IST
विज्ञापन
The teachers phone near the military, personal photos of women uploaded to Facebook
महिला की निजी तस्वीरें फेसबुक पर अपलोड की

इस मामले में सच्चाई क्या है ये तो जांच होने के बाद ही पता चलेगा। लेकिन उससे पहले मामला सामने आया कि एक फौजी ने शिक्षिका के फोन से फेसबुक पर कुछ अश्लील तस्वीरें अपलोड कर दी। फौजी के पास फोन कैसे पहुंचा।

विज्ञापन



शिक्षिका का चोरी हुआ मोबाइल बॉर्डर पर बैठा आर्मी का जवान चला रहा है। फौजी फोन से फोटो निकालकर एफबी पर डाल रहा है। जिसमें महिला के कुछ निजी फोटा भी हैं। इसकी शिकायत शिक्षिका ने मंगलवार को एसएसपी ऑफिस में की। साइबर सेल ने इसकी जांच की तो खुलासा हुआ कि फोन फौजी के पास है। 
विज्ञापन


शास्त्रीनगर की एक महिला एक सरकारी स्कूल में शिक्षिका है। 15 दिन पहले शिक्षिका का मोबाइल चोरी हो गया था। इसकी शिकायत महिला ने मेडिकल थाने में की। पांच दिन से महिला के एफबी अकाउंट पर उसकी फोटो अपलोड हुईं हैं। महिला के मोबाइल में जो फोटो गैलरी में थे, उनको भी एफबी पर डाल दिया गया। महिला ने इसकी शिकायत मंगलवार को एसएसपी ऑफिस में की।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे पहुंचा फौजी पर फोन

The teachers phone near the military, personal photos of women uploaded to Facebook
फेसबुक पर शेयर की शिक्षिका की तस्वीरें

साइबर सेल प्रभारी कर्मवीर सिंह ने बताया, महिला का चोरी हुआ फोन एक आर्मी का जवान चला रहा है, जो  पाकिस्तान के बॉर्डर पर है। वह कुछ दिन पहले मेरठ में ही छुट्टी पर आया था। इसी दौरान उसको वह फोन मिला होगा। पुलिस फौजी से संपर्क करने में जुटी है। पुलिस ने बताया कि फौजी अधिकांश समय फोन बंद रखता है। पुलिस ने बताया कि फौजी की पहचान हो गई। उसने अपना फोटो भी एफबी पर भेजा था। 
 
साइबर सेल का कहना है कि फौजी के पास महिला का मोबाइल कैसे पहुंचा, इसका खुलासा तो जांच में ही होगा। फौजी को फोन किसी ने बेचा है या फिर रास्ते से उसको मिला। पुलिस बारीकी से जांच करने में जुटी है। पुलिस ने कहा कि फौजी बॉर्डर पर है, जहां पर पुलिस का जाना संभव नहीं है। उसको बुलवाने की कोशिश चल रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed