{"_id":"6872c1d6be77a9f0be0d99d0","slug":"the-tantrik-wanted-to-achieve-siddhi-by-sacrificing-11-innocent-people-meerut-news-c-72-1-smrt1021-136907-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 मासूमों की बलि देकर सिद्धि प्राप्त करना चाहता था तांत्रिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 मासूमों की बलि देकर सिद्धि प्राप्त करना चाहता था तांत्रिक
विज्ञापन
सरधना। असद की गिरफ्तारी के बाद ग्रामीणों ने जानकारी दी है कि आरोपी तांत्रिक 11 मासूमों की हत्या कर सिद्धि प्राप्त करना और जिन्न वश करना चाहता था। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है, लेकिन आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है। ग्रामीण यह भी आशंका जता रहे हैं कि पूछताछ व जांच में अन्य हत्याओं का भी खुलासा हो सकता है।
बताया गया है कि पहले असद का पिता इकरामुद्दीन तंत्र क्रिया करता था। असद ने उसी से तंत्र क्रिया सीखी है। आरोपी पर झाड़-फूंक के बहाने महिलाओं से अश्लील हरकत के आरोप भी लग चुके हैं। उधर, नवाबगढ़ी के जंगल में खेत की खोदाई के दौरान फॉरेंसिक टीम भी मौजूद रही और जमीन से मिले अवशेषों के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम, लैब जांच और डीएनए रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी दावा करता था कि जिन्न को वश में कर वह काले जादू में पूरी महारत हासिल कर लेगा। ग्रामीणों का आरोप है कि वह महिलाओं से इलाज के नाम पर घिनौने कृत्य किया करता था। वह खुद को तांत्रिक बताकर महिलाओं को काले जादू से छुटकारा दिलाने का झांसा देता था। तंत्र क्रिया के बहाने उनका मानसिक और शारीरिक शोषण करता था। दोहरे हत्याकांड का खुलासा होने के बाद नवाबगढ़ी गांव में मातम पसरा है। रिहान और उवैश के परिजन सदमे में हैं। किसी को विश्वास नहीं हो रहा कि उनके बीच उठने-बैठने वाला इंसान ही उनके बच्चों का हत्यारा निकलेगा। एसपी देहात का कहना है कि अभी आरोपी से पूछताछ की जा रही है। अभी कई और खुलासे हो सकते हैं।
-- -
परिवार के इकलौते लड़कों को शिकार बनाता था आरोपी
ग्रामीणों का कहना है आरोपी के दिमाग में तांत्रिक सिद्धि पाने की सनक इस कदर सवार थी कि मासूमों की हत्या करने से पीछे नहीं हटा। वह केवल परिवार के इकलौते लड़कों को ही अपना शिकार बनाता था। रिहान भी अकेला था। उसकी एक बहन है। जबकि उवैश भी तीन बहनों में इकलौता भाई था। इस बीच यह भी जानकारी सामने आई है कि मुजफ्फरनगर जनपद के खतौली से एक बच्चा पिछले काफी समय से लापता है। आशंका है कि इस मामले का तार भी असद से जुड़ा हो सकता है। ऐसे में गुमशुदा बच्चों की पुरानी रिपोर्टों को दोबारा खंगाला जा रहा है।