फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The system is in shambles, markets are jammed during the festive season

Meerut News: व्यवस्था धड़ाम, त्योहारी सीजन में बाजारों में लग रहा जाम

Wed, 23 Oct 2024 01:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 23 Oct 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
The system is in shambles, markets are jammed during the festive season
कलेक्ट्रेट तिराहे से लेकर दिल्ली रोड तक लगा जाम
सहारनपुर। त्योहारी सीजन में यातायात व्यवस्था धड़ाम है। हालात यह है कि महानगर के प्रमुख चौराहों और बाजारों में हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। जिसके चलते लोगों को परेशानी होती है, लेकिन जाम से राहत दिलाने के लिए कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं, जो प्लान तैयार किया जाता है, वह सिर्फ कागजों तक सीमित रहता है।
विज्ञापन

त्योहारी सीजन से बाजारों में भीड़ बढ़ गई है। पिछले दिनों ई-रिक्शा का रूट निर्धारण प्रक्रिया शुरू हुई, लेकिन अभी तक परवान नहीं चढ़ पाई। सड़कों पर बेतरतीब तरीके से वाहन खड़े किए जा रहे हैं। इनकी वजह से सड़कों पर जाम की स्थिति बन रही है। घंटाघर चौक, नेहरू मार्केट, शहीदगंज, रायवाला बाजार, मोरगंज, रानी बाजार, अस्पताल पुल, कोर्ट रोड पुल सहित अन्य क्षेत्रों में जाम लगा रहता है।
विज्ञापन

खरीदारी के लिए आने वाले लोग सड़क पर ही वाहनों को खड़ा कर रहे हैं, जिसके चलते यातायात के संचालन में समस्या आ रही है। इसके साथ ही बिना पंजीकरण के विभिन्न रूटों पर ई-रिक्शा का संचालन किया जा रहा है, जिससे समस्या और अधिक बढ़ गई है। इनके अलावा कुछ दुकानदारों ने सड़कों तक अतिक्रमण कर रखा है। इस वजह से भी बाजारों में जाम रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed