{"_id":"6af713a9e689cc305804a936","slug":"the-subharti-buddha-mela-will-be-held-from-today-until-november-20-meerut-news-c-72-1-mct1014-162643-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: आज से 20 नवंबर तक सजेगा सुभारती बुद्ध मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: आज से 20 नवंबर तक सजेगा सुभारती बुद्ध मेला
विज्ञापन
- मेले में चित्रकला प्रदर्शनी, कवि सम्मेलन और नाट्य प्रस्तुतियों से जाएगा मानवता का संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सुभारती विश्वविद्यालय में 14 से 20 नवंबर तक पांचवें सुभारती बुद्ध मेले का आयोजन किया जाएगा। विश्वविद्यालय और संघ माता डॉ. मुक्ति ग्लोबल बुद्धिस्ट फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में हुए सात दिवसीय मेले में मनोरंजन के साथ ज्ञान, कला, संस्कृति और आध्यात्मिकता का संगम देखने को मिलेगा। विश्वविद्यालय परिसर स्थित बोधी उपवन, सुभारतीपुरम में प्रतिदिन शाम छह से रात 11 बजे तक मेला लगेगा।
मेले में विज्ञान प्रदर्शनी, चित्रकला प्रदर्शनी, विभिन्न प्रकार के झूले और मनोरंजक गतिविधियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। इसके साथ ही प्रतिदिन अलग-अलग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इनमें सपेरा एवं अंगुलिमाल नाटक, कवि सम्मेलन, पंचशील की शिक्षाओं पर आधारित नाटक, बुद्ध संगीत, जादू का कार्यक्रम और सनातन न्यास की विशेष प्रस्तुति शामिल है। इनके माध्यम से भारतीय संस्कृति, सामाजिक समरसता, नैतिक मूल्यों, अहिंसा, करुणा और मानवता का संदेश दिया जाएगा।
विवि की मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रो. शल्या राज ने कहा कि बुद्ध मेला केवल मनोरंजन का आयोजन नहीं बल्कि लोगों को तथागत गौतम बुद्ध की शिक्षाओं और जीवन दर्शन से जोड़ने का माध्यम है। वर्तमान समय में बुद्ध के करुणा, अहिंसा, मैत्री, समानता और मानव कल्याण के विचार पहले से अधिक प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन परिवारों को साथ समय बिताने के साथ कला और संस्कृति से जुड़ने का अवसर भी देते हैं। उन्होंने शहरवासियों, विद्यार्थियों और अभिभावकों से मेले में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।