फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the su b inspector surrounded monkey herd

बंदरों के झुंड में घिरे दरोगा जी

Mon, 05 Aug 2019 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
the su b inspector surrounded monkey herd
7ए - थाने में बंदर। (मवाना) - फोटो : MAWANA
बंदरों के झुंड में घिरे दरोगा जी
विज्ञापन

मवाना। थाना परिसर में बने क्वार्टर से निकलते ही बंदरों के झुंड ने दरोगा को घेर लिया। बंदरों से घिरने पर दरोगा जी ने शोर मचाया, तब जाकर मौके पर पहुंचे लोगों ने बंदरों के झुंड को भगाया।
मवाना थाना परिसर में बने क्वार्टर में दरोगा रहते हैं। रविवार को जैसे ही वह क्वार्टर से बाहर निकले तो बंदरों के झुंड ने उन्हें घेर लिया। एक बंदर सिर पर चढ़कर बैठ गया, जबकि दो कमर पर चढ़ गए। जिससे दरोगा जी घबरा गए। बमुश्किल सिर पर चढे़ बैठे बंदर को झटक कर हटा दिया। लेकिन कमर पर चढे़ बंदर नहीं हटे। जिस पर उन्होंने शोर मचाया। आसपास के आवासों से बाहर आए पुलिसकर्मियों ने बमुश्किल बंदरों को भगाया। तब कहीं दरोगा जी की जान में जान आई।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि इस समय मवाना में बंदरों का आतंक है। जिस कारण लोगों का छतों पर जाना दूभर हो गया है। बंदरों के हमले से कई लोग घायल भी हो चुके हैं। दो तीन दिन पूर्व ही भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं तथा महिला सभासद ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन देकर बंदरों को पकड़वाने की थी। जिस पर नगर पालिका ईओ सुनील कुमार ने कार्रवाई का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed