{"_id":"69c6a9aed8c1c6b8e80b6a9a","slug":"the-students-performed-excellently-meerut-news-c-40-1-smrt1041-111958-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया
विज्ञापन
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना में चयनित हुए छात्र व छात्राएं। (स्त्रोत स्कू
मवाना। गांव गडीना में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के चार छात्रों का राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएस) परीक्षा में चयन हुआ है।
प्रधानाचार्य अनवर अहमद ने बताया कि चयनित विद्यार्थियों को आगामी चार वर्षों तक 48 हजार रुपये (प्रतिमाह एक हजार) की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। बशर्ते वह राजकीय अथवा सहायता प्राप्त विद्यालय में प्रवेश लेते हैं। चयनित होने वालों में शालू रैंक 26, वर्षा रैंक 31, यश सैनी रैंक 41, पलक रैंक 45 है।
छात्र मोहम्मद अब्दुल्ला ने हापुड़ में आयोजित मंडल स्तरीय 600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त किया। छात्रा तमन्ना ने बालिका जूनियर वर्ग की 600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता (मंडल स्तरीय, हापुड़) में कांस्य पदक हासिल किया। विज्ञान के क्षेत्र में विद्यालय की छात्रा क्रिष्टि का चयन इंस्पायर मानक अवॉर्ड योजना के अंतर्गत हुआ है। उसे राष्ट्रीय स्तर पर मॉडल प्रस्तुति के लिए 10 हजार की धनराशि प्रदान की गई है। छात्रा परी ने 86.5 अंक प्राप्त कर ऑल ओवर रैंक 52 हासिल कर जवाहर नवोदय विद्यालय में अपना स्थान सुनिश्चित किया है।