फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The student who was a victim of rape is still in deep shock; she is undergoing treatment under police supervision.

Meerut News: दुष्कर्म पीड़िता छात्रा अभी भी गहरे सदमे से गुजर रही, पुलिस की निगरानी में चल रहा उपचार

Tue, 04 Aug 2026 09:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 09:43 PM IST
विज्ञापन
The student who was a victim of rape is still in deep shock; she is undergoing treatment under police supervision.
- ब्लैकमेल करने से आहत होकर पी लिया था तेजाब
विज्ञापन

- दो आरोपियों को जेल भेजने के बाद पुलिस तीसरे आरोपी में तलाश में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी

सरधना(मेरठ)। सरधना क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म और ब्लैकमेल के मामले में पीड़िता नाबालिग दसवीं की छात्रा अभी भी गहरे मानसिक आघात से गुजर रही है। परिजनों के अनुसार, घटना के बाद उसकी तबीयत लगातार बिगड़ती गई। आरोप है कि फरार आरोपी लगातार अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने तथा रुपये की मांग को लेकर दबाव बना रहा था। इसी मानसिक तनाव में शनिवार को छात्रा ने तेजाब पी लिया था। पुलिस की निगरानी में मेरठ के एक अस्पताल में उसकी एंडोस्कोपी कराई गई, जहां उसका उपचार जारी है।
परिजनों का कहना है कि छात्रा और पूरा परिवार दहशत में है। पीड़िता सामान्य बातचीत तक नहीं कर पा रही है। वह वह कॉलेज व ट्यूशन जाने की बात से भी डर रही है।
विज्ञापन


प्लॉट बिकने की जानकारी मिलने पर 10 लाख रुपये मांगने का आरोप
परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने छात्रा को अश्लील वीडियो और फोटो के जरिये लगातार ब्लैकमेल किया। उनका कहना है कि जब आरोपियों को परिवार का एक प्लॉट बिकने की जानकारी मिली तो उन्होंने 10 लाख रुपये की मांग कर दी। आरोप है कि रुपये नहीं देने पर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। परिजनों के मुताबिक, परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा के डर से छात्रा लंबे समय तक मानसिक दबाव में रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन माह तक डर के साये में रही छात्रा
परिजनों के अनुसार, छात्रा करीब तीन महीने तक भय और मानसिक तनाव में रही। आरोप है कि आरोपी उसे लगातार धमकाते रहे और किसी को घटना बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी देते थे। परिवार का कहना है कि छात्रा हर रोज सहमी हुई हालत में ट्यूशन जाती थी और किसी से कुछ कहने का साहस नहीं जुटा पा रही थी। रविवार को पीड़िता ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद उसके भाई ने सरधना थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
घर से निकलते ही पीछा करने और कार में ले जाने का आरोप
एफआईआर में दर्ज आरोपों के अनुसार, छात्रा जब भी घर से ट्यूशन या अन्य काम के लिए निकलती थी, आरोपी उसका पीछा करते थे। विरोध करने पर उसे जबरन कार में बैठाकर सरधना से मेरठ ले जाया जाता था। आरोप है कि वहीं उसके साथ दुष्कर्म किया गया और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया गया। पुलिस घटना में प्रयुक्त कार की तलाश भी कर रही है।
दो आरोपी जेल में, तीसरे की तलाश जारी
सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि पुलिस इस मामले में दो आरोपियों अमान और अमन को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज चुकी है। तीसरा आरोपी जुबैर अब भी फरार है। उसकी गिरफ्तारी और कार की बरामदगी के लिए पुलिस की तीन टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं। घटना के संबंध में कई युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही साथ ही ब्लैकमेलिंग, रुपये की मांग और अन्य आरोपों की भी जांच की जा रही है।

---------------------
यह था मामला
सरधना क्षेत्र की 10 वीं छात्रा के साथ तीन महीने पहले आरोपी अमान और अमन ने कार में अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म किया था। किसी को बनाने पर वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी। एक सप्ताह पहले जुबैर ने फोन कर वीडियो फोटो वायरल करने की बात कह कर छात्रा से मिलने की धमकी दी। एक अगस्त को अमान और अमन से ट्यूशन जाते समय छात्रा को फिर से कार से अगवा कर दस लाख रुपये नहीं मिलने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी। इससे आहत छात्रा ने एक अगस्त की शाम घर आकर तेजाब पी लिया था। उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। दो अगस्त को पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करके दोनों मुख्य आरोपियों अमान और अमान को गिरफ्तार कर तीन अगस्त को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
----------------
------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed