फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The student had left home because he could not focus on his studies.

Meerut News: पढ़ाई में मन नहीं लगने के कारण छात्र चला गया था घर से

Thu, 17 Sep 2026 10:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
The student had left home because he could not focus on his studies.
सात महीने पहले लापता हुआ किशोर ऋषिकेश में मिला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। टीपीनगर थाना क्षेत्र से करीब सात माह पहले लापता हुआ 15 वर्षीय किशोर पुलिस की लगातार तलाश के बाद बृहस्पतिवार को उत्तराखंड के ऋषिकेश में मिल गया। किशोर होटल व ढाबों पर काम कर रहा था। परिजन किशोर को पढ़ने के लिए कहते थे, लेकिन उसका मन पढ़ाई में नहीं लगता था। इसी कारण वह घर से चला गया था। पुलिस ने कागजी कार्रवाई के बाद किशोर को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

सीओ ब्रह्मपुरी राम प्रकाश ने बताया कि 23 फरवरी 2026 को टीपीनगर क्षेत्र निवासी महिला ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि उसका 15 वर्षीय बेटा बिना बताए घर से चला गया है। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला सका था। पुलिस ने अपहरण की प्राथमिकी दर्ज किशोर की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस व एएचटीयू को जानकारी हुई की किशोर ऋषिकेश में है। पुलिस ने संभावित स्थानों पर जानकारी जुटाने के साथ ही लोगों से पूछताछ की और अलग-अलग स्थानों व सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर किशोर को तलाश लिया। पुलिस ने किशोर की काउंसलिंग की। किशोर ने पुलिस को बताया कि उसका पढ़ाई में मन नहीं लगता है। उसके परिजन पढ़ाई पर जोर देते है। इसलिए वह घर से चला गया था। सीओ ने बताया कि किशोर को समझाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed