फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The strike of employees at the Nagar Panchayat office continued for the second day

नगर पंचायत कार्यालय पर कर्मचारियों का धरना दूसरे दिन भी जारी

Mon, 25 Aug 2025 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
The strike of employees at the Nagar Panchayat office continued for the second day
ऊन नगर पंचायत कार्यालय में धरने पर बैठे कर्मचारी । संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊन। नगर पंचायत में अधिशासी अधिकारी व कर्मचारियों के बीच चल रहे विवाद के चलते कर्मचारियों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। समस्या के समाधान हेतु एसडीएम ने अधिशासी अधिकारी व नगर पंचायत अध्यक्ष से वार्ता की, लेकिन अभी कोई हल नहीं निकल सका।
नगर पंचायत में सभासद द्वारा आरटीआई मांगने को लेकर अधिशासी अधिकारी व कर्मचारियों के बीच हुए विवाद में कर्मचारी शनिवार को पंचायत कार्यालय में धरने पर बैठ गए थे । कर्मचारियों द्वारा अपनी मांगों के लिए शनिवार को एसडीएम ऊन संदीप त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपा गया था, जिसमें मांग पूरी न होने पर हड़ताल जारी रखने की चेतावनी दी गई थी। इस प्रकरण में रविवार को एसडीएम ने समाधान हेतु अधिशासी अधिकारी देवकीनंदन तथा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रदीप चौधरी को बुलाकर वार्ता की। लेकिन कोई समाधान नहीं निकल पाया है। धरने पर बैठे कर्मचारियों का कहना है कि जब तक अधिशासी अधिकारी का स्थानांतरण नहीं हो जाता तथा लिपिक की तैनाती नहीं होती तब तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

धरने पर भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा की महिला जिलाध्यक्ष संजू चौधरी ने भी पहुंचकर अपना समर्थन दिया। शनिवार को धरने पर एसडीएम ने पहुंचकर कर्मचारियों को सोमवार को वार्ता हेतु बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को कर्मचारियों का प्रतिनिधिमंडल एसडीएम से अपनी समस्याओं के बारे में मिलेगा। धरने पर बृजेश कुमार, शशिकांत, रमेश, पंकज, विमल, लोकेश, नमन, वीरेंद्र, निक्की ,योगेश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed