फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The strength of workers is the real strength of Congress: Avinash Pandey

कार्यकर्ताओं की ताकत ही कांग्रेस का असली बल : अविनाश पांडे

Mon, 01 Dec 2025 02:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
The strength of workers is the real strength of Congress: Avinash Pandey
मेरठ। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने रविवार को यहां एक कार्यकर्ता के यहां विवाह समारोह में शिरकत की। इस दौरान अविनाश पांडेय ने कहा कि समर्पित कार्यकर्ताओं की ताकत ही पार्टी का असली बल है।
विज्ञापन

दोनों नेताओं ने एसआईआर प्रणाली पर कहा कि इससे हर कार्यकर्ता की भूमिका और जवाबदेही बढ़ेगी। संगठन जमीनी स्तर पर और मजबूत होगा। नेताओं ने सभी से अनुशासन, एकजुटता और सक्रियता के साथ पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

अविनाश पांडे एवं अजय राय यहां जिला को-ऑर्डिनेटर विशाल वशिष्ठ की पुत्री और पीसीसी सदस्य दिनेश उपाध्याय के पुत्र के विवाह समारोह में पहुंचे। उन्होंने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया। इससे पहले परतापुर टोल प्लाजा पर महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष अवनीश कजला, पूर्व महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी, पीसीसी सदस्य धूम सिंह गुर्जर, सलीम खान सहित अन्य ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed