फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the stike will done at daurala mill by bku

दौराला मिल पर धरना देगा भाकियू

Wed, 27 Nov 2019 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
the stike will done at daurala mill by bku
दौराला। दौराला स्थित शुगर मिल किसानों की गन्ने से भरी बुग्गी व ट्रॉली पर ओवर लोड काट रही है। जिससे नाराज किसान 28 नवंबर(बृहस्पतिवार) को भाकियू के साथ मिल गेट पर धरना देंगे। भाकियू के युवा जिलाध्यक्ष नवाब सिंह अहलावत ने कार्यकर्ताओं के साथ मंगलवार को बफावत, सुरानी, नयागांव, पबरसा आदि गांव में पहुंचे। यहां उन्होंने किसानों से बातचीत की। किसानों ने बताया कि उनकी गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली व बुग्गी पर ओवरलोड काटा जा रहा है। यहीं नहीं गन्ना छिलाई के दौरान थोड़ी बहुत पत्ती गन्ने के साथ मिल में जाने पर मिल अधिकारी उनका गन्ना वापस कर रहे है। जिस कारण किसान परेशान है। उन्होंने बताया कि पर्ची की तारीख निकल जाने पर सोसाइटी से तीन दिन बाद की मोहर लग रही है। जिसके चलते गन्ना खेत में सूख रहा है। बताया कि गन्ना किसानों की समस्या को देखते हुए 28 नवंबर को किसानों के साथ दौराला शुगर मिल के गेट पर धरना दिया जाएगा। इसके लिए गांव-गांव जाकर किसानों से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed