{"_id":"634b2390f4ecd97a9650d6ee","slug":"the-status-of-changing-the-color-in-cash-the-employees-should-drink-city-news-mrt609768586","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़ा उठाने पर कंपनी के सीईओ व कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़ा उठाने पर कंपनी के सीईओ व कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
विज्ञापन
नौचंदी में रंगदारी न देने पर सीईओ-कर्मचारियों को पीटा
मेरठ। नौचंदी मैदान में शनिवार सुबह कूड़ा उठवाने के लिए गए कंपनी के सीईओ व कर्मचारियों को कुछ लोगों ने दौड़ाकर पीटा। आरोप है कि रंगदारी न देने पर यह हमला किया गया। हमलावरों ने सीईओ के कपड़े भी फाड़ दिए और उनका मोबाइल भी छीन लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख हमलावर मौके से फरार हो गए। सीईओ ने एक महिला अधिवक्ता समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
गुरुग्राम की कंपनी ट्रायोटेप टेक्नालाजी प्राइवेट लिमिटेड में रवि द्विवेदी सीईओ हैं। उन्होंने बताया कि पिछले महीने उनकी कंपनी को मेरठ में तीन जगह नौचंदी मैदान, कंकरखेड़ा और लोहिया नगर से कूडा उठाकर साफ करने का ठेका मिला है। आरोप है कि नौचंदी मैदान से कूड़ा उठाने का कुछ लोग विरोध कर रहे हैं। जब से ठेका मिला है, उनसे पांच लाख रुपये मांगे जा रहे हैं।
शनिवार को वह कंपनी के कुछ कर्मचारियों के साथ नौचंदी मैदान पर मौजूद थे। तभी कुछ लोगों ने कूड़ा उठाने का विरोध करते हुए हमला कर दिया और उनका मोबाइल भी छीन लिया। उनके कपड़े फाड़ दिए और कर्मचारियों को भी दौड़ाकर पीटा। सूचना पर पुलिस पहुंची तो हमलावर फरार हो गए। हालांकि कुछ लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया है। रवि द्विवेदी ने महिला अधिवक्ता रेनू सिंह राणा, जुमेला, हसीना, मर्जीना, अजीत, राकेश और गोलू के खिलाफ तहरीर दी। थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह वर्मा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रंगदारी मांगने, हमला और बलवा करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
थाने पर महिलाओं ने किया हंगामा
नौचंदी मैदान में हुई घटना के बाद पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया था। पकड़े गए लोगों के पक्ष में कुछ महिलाएं थाने पहुंचीं और उन्हें छोड़ने की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। काफी देर तक थाने में चले हंगामे के बाद पुलिस ने उन्हें थाने से भगा दिया।