{"_id":"5f32fd098ebc3ea9ff3d2af7","slug":"the-statue-of-radha-krishna-put-in-govermnet-land-try-to-make-temple-ruckus-kithor-news-mrt4958260148","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी भूमि पर राधा-कृष्ण मूर्ति रखी, मंदिर बनाने का प्रयास, हुआ हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी भूमि पर राधा-कृष्ण मूर्ति रखी, मंदिर बनाने का प्रयास, हुआ हंगामा
विज्ञापन
मुंडाली(मेरठ)। सिसौली गांव में खत्ते के लिए छोड़ी गई जमीन पर पक्का चबूतरा बनाकर राधा-कृष्ण की मूर्ति स्थापित कर दी गई। सूचना पर पुलिस, एसडीएम सदर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मूर्तियां हटवाने की कोशिश की तो कुछ लोगों ने हंगामा कर दिया। ग्रामीणों ने वहीं भजन कीर्तन शुरू कर दिया। मामला बढ़ता देख पीएसी बुला ली गई। एसडीएम ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर मूर्तियां पुराने शिव मंदिर में स्थापित कराई। इसके बाद मामला शांत हो गया।
मुंडाली थाना क्षेत्र सिसौली से बढ़ला कैथवाड़ा गांव के लिए रास्ता जाता है। इस पर सिसौली गांव के खत्तों की जमीन (सरकारी) है। यहां कूड़ी आदि डाली जाती है। गंदगी के कारण यहां से गुजरना मुश्किल हो रहा था। सिसौली के कुछ युवकों ने आपस में वार्ता कर खत्तों की जमीन के गड्ढों को मिट्टी डालकर समतल किया। इसके बाद यहां एक पक्के चबूतरे का निर्माण करा दिया। मंगलवार सुबह युवकों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर राधा-कृष्ण की मूर्ति स्थापित करा दी। इसके बाद किसी ग्रामीण ने लेखपाल रघुवंश सिंह, सीओ और मुंडाली थाना प्रभारी रवि चंद्रवाल को फोन कर सूचना दी कि सरकारी जमीन पर मंदिर बनाने की तैयारी चल रही है। इससे कभी भी गांव का माहौल खराब हो सकता है। आनन फानन में लेखपाल रघुवंश सिंह, कानूनगो मूलचंद, सीओ किठौर देवेश सिंह, एसओ मुंडाली रवि चंद्रवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों मूर्ति को हटाने के लिए कहा, लेकिन ग्रामीणों ने विरोध कर दिया। ग्रामीणों ने वहीं दरी बिछाकर भजन कीर्तन शुरू कर दिया। मामला बढ़ता देख एसडीएम सदर अंकित खंडेलवाल को सूचना दी गई। एसडीएम, भारी पुलिस बल और पीएसी के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की तरफ से जिला पंचायत सदस्य प्रधान सतपाल सिंह तोमर, मेरठ कॉलेज मेरठ के पूर्व छात्र अध्यक्ष दुष्यंत तोमर, कमल प्रताप सिंह तोमर, राहुल तोमर, आदर्श तोमर, सचिन तोमर, संतन तोमर आदि को बुलाकर बातचीत की। इसके बाद बैठक का आयोजित की गई। काफी समझाने के बाद ग्रामीण माने और पुराने शिव मंदिर में मूर्ति स्थापित कराई गईं। इसके बाद मामला शांत हुआ। वहीं इस संबंध में सीओ किठौर देवेश सिंह का कहना है कि मामला शांत हो गया है। यदि किसी ने हंगामा करने की कोशिश की तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
तालाब की जमीन कब्जाने का आरोप
बैठक में ग्रामीणों ने एसडीएम और सीओ किठौर को बताया कि गांव में तालाब के पास एक कब्रिस्तान है। जिसे तालाब की जमीन की तरफ बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने पैमाइश कराकर तालाब का रकबा छुड़वाने की मांग की। वहीं बताया कि मेरठ-गढ़ मार्ग पर समयपुर के रास्ते के सामने एक मजार है, जो पीडब्लूडी की जमीन पर है। वहां भी निर्माण के लिए ईंटे मंगवाई गई हैं। वहीं कहा कि खत्ते की जो जमीन समतल की गई है उस पर बच्चों के खेलने के लिए मैदान बनाया जाए। गंदगी के कारण गांव में संक्रमण की आशंका बनी हुई है। एसडीएम ने टीम गठित कर जांच कराकर सभी शर्त मानने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण शांत हो गए। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि सुबह प्रधानपति मूर्ति स्थापित कराने आए थे। जब हंगामा हुआ तो वे दिखाई नहीं दिए। उनसे मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की गई तो मोबाइल बंद मिला।