फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The sports university will promote young talent in every field.

Meerut News: युवा प्रतिभाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाएगा खेल विश्वविद्यालय

Mon, 09 Feb 2026 06:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 06:53 PM IST
विज्ञापन
The sports university will promote young talent in every field.
खेल विश्वविद्यालय के कुलपति ने दिल्ली में केंद्रीय युवा कार्य एवं खेल मंत्री से मुलाकात
विज्ञापन

राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र की होगी स्थापना समेत पूरा सहयोग देने का दिया भरोसा
विकसित भारत 2047 में खेल विश्वविद्यालय का होगा अहम योगदान
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सरधना के सलावा में बन रहे मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल दीप अहलावत (सेवानिवृत्त) ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय युवा कार्य एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से भेंट की। खेल मंत्री ने खेल विश्वविद्यालय को पूर्ण सहयोग का करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय युवा प्रतिभाओं के विकास, खेल विज्ञान शिक्षा, खेल प्रौद्योगिकी को आगे बढ़ाएगा और विकसित भारत 2047 में अहम योगदान देगा। कुलपति ने उन्हें विश्वविद्यालय की परिकल्पना, उद्देश्य, शैक्षणिक कार्यक्रमों तथा दीर्घकालिक कार्ययोजना से अवगत कराया।
बैठक के दौरान कुलपति ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि किस प्रकार विश्वविद्यालय अपनी अकादमिक संरचना को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 तथा राष्ट्रीय खेल नीति 2025 के अनुरूप विकसित कर रहा है। इससे एक सशक्त खेल पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण हो सके और विकसित भारत 2047 के राष्ट्रीय लक्ष्य की प्राप्ति में योगदान दिया जा सके। केंद्रीय मंत्री ने
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने विश्वविद्यालय के उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए केंद्र सरकार की ओर से पूरा सहयोग देने का भरोसा दिया। बैठक में खेल विश्वविद्यालय में भविष्य में राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना की संभावना पर भी चर्चा हुई, जिससे उच्च प्रदर्शन प्रशिक्षण, नवाचार, अनुसंधान तथा शीर्ष स्तर के खिलाड़ियों के विकास को और मजबूती मिल सके। इस प्रस्ताव को सकारात्मक दृष्टिकोण से स्वीकार किया गया। कुलपति के अनुसार विवि में बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स कोर्स प्रारंभ कर दिया है तथा इसका अस्थायी प्रशासनिक कार्यालय सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed