{"_id":"680d4600aad0478d4a0d5ec3","slug":"the-sound-echoing-in-my-ears-made-me-realize-my-failure-meerut-news-c-72-1-mrt1059-132488-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानों में गूंजती आवाज मेरी नाकामी का अहसास कराती है..और दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानों में गूंजती आवाज मेरी नाकामी का अहसास कराती है..और दे दी जान
विज्ञापन
यूपीएससी की परीक्षा में असफल होकर जान देने वाली प्रियंका टिनिटस से पीड़ित थी
बीएसएनएल के सेवानिवृत एजीएम की बेटी के सुसाइड नोट की फोरेंसिक जांच होगी
संवाद न्यूज एजेंसी
गंगानगर/मेरठ। यूपीएससी की परीक्षा में असफल होने पर फंदा लगाकर जान देने वाली प्रियंका (40) टिनिटस से पीड़ित थी। गंगानगर क्षेत्र की ग्रेटर गंगा कॉलोनी में बीएसएल में एजीएम रहे कांता प्रसाद शुक्ला की बेटी प्रियंका ने अपने माता-पिता की गैरमौजूदगी में सुसाइड नोट लिखकर खुदकुशी की।उसके शव का शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया।
प्रियंका के कमरे से मिले अंग्रेजी में लिखे सुसाइड नोट पर हस्ताक्षर हैं और तारीख लिखी है। सुसाइड नोट में लिखा है कि ‘मैं प्रियंका शुक्ला, अपनी मर्जी से सुसाइड कर रही हूं। मैं टिनिटस से ग्रस्त हूं। मेरे कानों में एक आवाज गूंजती रहती है, जो मुझे मेरी नाकामियों का अहसास कराती है, जो याद दिलाती है कि मैं पढ़ाई में कुछ विशेष नहीं कर पाऊंगी। मेरा जीवन सिर्फ सामान्य रूप से जीने के लिए है। मैं अपनी मर्जी से यह कदम उठा रही हूं। मेरे परिवार की इसमें कोई भूमिका नहीं है। पुलिस से मेरा आग्रह है कि इस घटना में मेरे परिवार या परिचित को परेशान न किया जाए।’
घर में कई दिनों से अकेली थी प्रियंका
प्रियंका के पिता कांता प्रसाद शुक्ला और मां विद्या शुक्ला बीते 12 अप्रैल को अपने पैतृक गांव जिला महोबा के रिटोली गए थे। प्रियंका घर में अकेली रह रही थी। पिता के अनुसार उनका मोबाइल नंबर बीएसएनएल का है। गांव में नेटवर्क न होने के चलते वह पिछले चार दिनों से प्रियंका से बात नहीं कर पाए थे। शुक्रवार सुबह उन्हें कॉलोनी के लोगों ने किसी प्रकार सूचना दी। जिसके बाद वह वापस लौटे।
विज्ञापन
डीयू में असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी ठुकराई
प्रियंका ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पॉलीटिकल साइंस में एमए किया था। उसके बाद नेट क्लियर हो गया था। डीयू में असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी भी मिल गई थी। परंतु प्रियंका ने कुछ बड़ा बनने के लिए नौकरी को ठुकरा दिया। गंगानगर थाना प्रभारी अनूप सिंह का कहना है कि प्रियंका बहन-भाइयों में सबसे बड़ी है। दो छोटे भाई अभिनव और अंकित शुक्ला की शादी हो चुकी है। दोनों अपने परिवारों के साथ गुरुग्राम और पुणे में नौकरी करते हैं। प्रियंका का कहना था कि वह अधिकारी बनने के बाद ही शादी करेगी। लेकिन उनका यह सपना पूरा नहीं हो सका।