{"_id":"6afb3e1109ef917180093023","slug":"the-son-of-a-former-ranji-player-had-orchestrated-a-35-lakh-theft-at-his-own-home-meerut-news-c-72-1-mct1010-162854-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पूर्व रणजी खिलाड़ी के बेटे ने खुद ही घर में कराई थी 35 लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पूर्व रणजी खिलाड़ी के बेटे ने खुद ही घर में कराई थी 35 लाख की चोरी
विज्ञापन
तीन दिन की प्लानिंग, चार घंटे में खुलासा, बेटे समेत चार गिरफ्तार
पुलिस ने पूरा माल बरामद किया, सीसीटीवी फुटेज से फूटा चोरी का भंडा
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। पूर्व रणजी खिलाड़ी एवं रेलवे कर्मचारी के घर में हुई 35 लाख की चोरी की वारदात का पुलिस ने चार घंटे में पर्दाफाश कर दिया है। एसएसपी ने खुलासा बड़ा चौंकाने वाला किया है दरअसल संपत्ति से बेदखल करने की बात से क्षुब्ध बेटे ने खुद ही अपने तीन अन्य साथियों से घटना को अंजाम दिलाया था। पुलिस ने रणजी खिलाड़ी के बेटे समेत चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का पूरा सामान बरामद किया है। चोरी को अंजाम तक पहुंचाने के लिए वारदात से तीन दिन पहले जिम में पूर्व रणजी खिलाड़ी के बेटे ने अपने दोस्त के साथ प्लानिंग की थी और इस अंजाम तक पहुंचाने के लिए चाट की दुकान पर काम करने वाले एक युवक और छात्र को हायर किया। एसएसपी ने पुलिस टीम को 25 हजार का इनाम देने की घोषणा की है।
पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता में सोमवार को एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि शास्त्री नगर सेक्टर-13 निवासी पूर्व रणजी खिलाड़ी एवं रेलवे कर्मचारी आशु शर्मा के घर में रविवार को चोरी की वारदात हुई थी। बदमाश घर से दस लाख बीस हजार की नकदी और 25 हजार के जेवर चोरी कर ले गए थे। घटना के समय आशु शर्मा, पत्नी और बेटी के साथ घर का ताला लगाकर बाजार में खरीदारी करने गए और बेटे समर को तीसरी मंजिल पर छोड़कर गए थे। जांच के दौरान सीसीटीवी में दो बदमाश घर से निकलते हुए कैद हो गए थे।
एसएसपी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में दो बदमाशों के कैद होने के बाद एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की। पुलिस को शुरू से ही आशु शर्मा के बेटे समर पर संदेह था, लेकिन सुराग हाथ नहीं लग रहे थे। चार घंटे की भागदौड़ और सर्विलांस की मदद से पुलिस ने तीन आरोपी रोहित उर्फ गबरू, ओम सरीन व अंकित निवासी शास्त्री नगर, थाना लोहिया नगर को पकड़ लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने जब तीनों से पूछताछ की तो उन्होंने पूरा राज उगल दिया और फिर आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के 25 लाख के जेवर बरामद और आठ लाख 82 हजार, पांच सौ रुपये बरामद कर लिए।
इसलिए कराई बेटे ने चोरी
आशु शर्मा बेटे को क्रिकेटर बनाना चाहते थे, लेकिन उसके मन में कुछ और चल रहा था। इसी बात को लेकर आशु शर्मा ने बेटे समर को संपत्ति से बेदखल और घर से निकाल देने की चेतावनी दी थी। इससे आक्रोशित बेटे ने अपने भविष्य को देखते घर में चोरी की प्लानिंग की और जिम में अपने दोस्त ओम सरीन को अवगत कराया। किसी को समर और ओम सरीन पर संदेह न हो इसके लिए चाट की दुकान पर काम करने वाले अंकित और बीसीए के छात्र रोहित उर्फ गबरू को हायर किया था और तीन दिन पहले समर और ओम ने अंकित और रोहित को घर में चोरी का टास्क दिया था।
रविवार को मौका मिलते ही समर के इशारे पर आरोपियों ने चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया, लेकिन आरोपियों को इस बात का इल्म नहीं था कि पुलिस के हाथ लंबे होते हैं और देर सवेर आरोपी चंगुल में फंस जाते हैं, लेकिन इस घटना में चार घंटे में आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि समर ने घर से मिली नकदी में से ढाई लाख रुपये साथियों को दे दिए थे और बाकी रकम घर में छिपाकर रख ली थी। वारदात के बाद समर को छोड़ बाकी आरोपियों ने चोरी में सफल होने का जश्न मनाया था और शराब पी थी। इसमें चोरी की रकम में से साढ़े सात हजार रुपये खर्च किए थे।
-- -- -- -- -- -- -- -