फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The son-in-law of the inspector slapped the home guard, in return the police beat up the young man

मेरठ: दरोगा के दामाद ने होमगार्ड को थप्पड़ मारा, पुलिस ने युवक को जमकर धुना

Sun, 21 Jun 2020 02:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 21 Jun 2020 02:10 AM IST
विज्ञापन
The son-in-law of the inspector slapped the home guard, in return the police beat up the young man
meerut police - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के हापुड़ अड्डा चौराहे पर मामूली साइड लगने पर शनिवार दोपहर बखेड़ा हो गया। वीआईपी नंबर की गाड़ी में सवार दरोगा के दामाद ने होमगार्ड को थप्पड़ मार दिया। जिसके बदले में पुलिस ने युवक की धुनाई कर दी।

विज्ञापन


मुरादाबाद में तैनात एक दरोगा का दामाद परिवार के साथ आई-20 गाड़ी से गढ़मुक्तेश्वर जा रहा था। हापुड़ अड्डे चौराहे स्थित नंदन सिनेमा के सामने कार ने बाइक सवार होमगार्ड नैन सिंह को साइड मार दी। होमगार्ड ने कार के आगे बाइक लगा दी, जिस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


आरोप है कि दरोगा के दामाद ने होमगार्ड को थप्पड़ मार दिया। इसकी जानकारी मिलते ही हापुड़ अड्डे चौराहे पर तैनात पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार में बैठे दरोगा के दामाद की जमकर धुनाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 30 मिनट तक हापुड़ अड्डा चौराहे पर बखेड़ा हुआ। इसकी सूचना नौचंदी थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। थाने में दोनों पक्षों के बीच समझौते का प्रयास चलता रहा।


मुझे पीटा है, पुलिस मुकदमा दर्ज करे
होमगार्ड का आरोप है कि हापुड़ अड्डे चौराहे पर सरेआम कार में सवार युवक ने उसे पीटा है। थाना पुलिस जबरन समझौता कराना चाहती है। कार में सवार युवक खुद को एक दरोगा का दामाद बता रहा है। सीओ सिविल लाइन संजीव देशवाल का कहना है कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था। दोनों ने एक दूसरे के साथ मारपीट की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed