{"_id":"696263aa7c63f03bb601c47b","slug":"the-solution-was-not-found-due-to-the-non-arrival-of-the-tehsil-officer-meerut-news-c-44-1-smrt1055-110997-2026-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: तहसील अधिकारी नहीं पहुंचने से नहीं हुआ समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: तहसील अधिकारी नहीं पहुंचने से नहीं हुआ समाधान
Sat, 10 Jan 2026 08:05 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sat, 10 Jan 2026 08:05 PM IST
विज्ञापन
रोहटा में सात शिकायतों का कराया समाधान, सरूरपुर में तीन शिकायतों में कोई हल नहीं हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा/सरूरपुर। थाना रोहटा और सरुरपुर परिसर में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस के दौरान लोगों ने अपनी समस्याएं सुनाईं। रोहटा थाने में जहां राजस्व से जुड़ी शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, वहीं सरूरपुर थाने में तहसील के अधिकारियों के न पहुंचने से शिकायतें लंबित रह गईं।
रोहटा थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस में राजस्व विभाग से संबंधित कुल सात शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें भूमि विवाद, सीमांकन और कब्जे से जुड़े मामले प्रमुख रहे। मौके पर मौजूद नायब तहसीलदार ने सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित टीमों को तुरंत मौके पर भेजकर जांच कराई और कई मामलों का तत्काल निस्तारण कराया गया। सरूरपुर थाना परिसर में समाधान दिवस के दौरान तीन शिकायतें दर्ज की गई, लेकिन तहसील से कोई भी अधिकारी उपस्थित न होने के कारण किसी भी समस्या का समाधान नहीं हो सका।