फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The soldier was shot, pistol found on the spot

सिपाही की कनपटी के आर-पार हुई गोली, मौके पर पड़ी मिली पिस्टल

Tue, 26 Sep 2017 10:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सरधना, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ सरधना, मेरठ Updated Tue, 26 Sep 2017 10:09 AM IST
The soldier was shot, pistol found on the spot
खेत में घायल पड़ा सिपाही और अक्षत का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

हरदोई पुलिस लाइन में तैनात गांव छुर सरधना निवासी सिपाही रविवार सुबह हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग स्थित मक्का के खेत में लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। एसपी हरदोई के अनुसार पिस्टल की गोली सिपाही की कनपटी के आर-पार हो गई। मौके से सिपाही के सहकर्मी की पिस्टल बरामद हुई है। पुलिस हत्या या आत्महत्या के प्रयास को लेकर जांच कर रही है। सिपाही को गंभीर हालत में लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।



एसपी हरदोई विपिन मिश्र के अनुसार गांव छुर सरधना निवासी अक्षत तालियान (27) पुत्र तेजवीर सिंह की तैनाती हरदोई पुलिस लाइन में है। वह वर्ष 2016 बैच का सिपाही है। बैरक में अक्षत के साथ रहने वाले सिपाही शिवम दुबे ने बताया कि रविवार सुबह सात बजे वह अपनी सर्विस पिस्टल अपनी अलमारी में रखकर काम से गया था। लौटा तो अक्षत और पिस्टल गायब थी। अंदेशा है कि अक्षत ही पिस्टल लेकर गया। जबकि अक्षत का मोबाइल अलमारी में मिला। इस बीच अक्षत के घायलावस्था में खेत में पड़े होने की सूचना मिली। मौके से शिवम की सर्विस पिस्टल मिली। एसपी ने बताया कि अक्षत को एक गोली लगी, जो उसकी कनपटी से आर-पार हो गई है। वहीं, घटनास्थल को देखने से लगता है कि सिपाही की किसी के साथ जद्दोजहद हुई। कई स्थानों पर फसल पलटी थी। एक स्थान पर कम जबकि एक जगह काफी खून पड़ा था। पुलिस हत्या और आत्महत्या के प्रयास को लेकर मामले की जांच कर रही है।


परिजन हुए लखनऊ रवाना
सिपाही अक्षत एक माह की गैरहाजिरी के बाद 20 सितंबर को ही वापस हरदोई गया था। एसपी के अनुसार गुमसुम रहने वाला अक्षत ड्यूटी पर नहीं आ रहा था। आरआई ने इसकी रिपोर्ट भी लिखी थी। उधर, सूचना पर मिलने पर अक्षत के परिजन रविवार शाम सरधना से लखनऊ ट्रॉमा सेंटर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed