{"_id":"5efa4ea18ebc3ea1186e74d3","slug":"the-soil-cutting-start-due-to-increse-of-water-lavel-of-ganga-farmes-warred-mawana-news-mrt488838295","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: गंगा के बढ़े जलस्तर से होने लगा कटान, बढ़ी हस्तिनापुर के किसानों की चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: गंगा के बढ़े जलस्तर से होने लगा कटान, बढ़ी हस्तिनापुर के किसानों की चिंता
Tue, 30 Jun 2020 12:52 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 12:52 PM IST
विज्ञापन
गंगा के बढ़ते जलस्तर के बारे में जानकारी देता किसान।
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ जनपद के हस्तिनापुर में गंगा के जलस्तर में धीरे-धीरे वृद्धि हो रही है। तटबंध के समीप कटान होने से क्षेत्र के किसानों की चिंता बढ़ने लगी है। वह स्वयं चंदा इकट्ठा कर बल्लियाें से ठोकर लगाकर कटान को रोकने की कोशिश में लगे हैं।
विज्ञापन
हस्तिनापुर खादर क्षेत्र में गंगा किनारे हजारों हेक्टेयर भूमि में गांव के लोग खेती कर रहे हैं। अब बरसात का मौसम शुरू होने वाला है। जिससे गंगा के जलस्तर में भी वृद्धि होने लगी है। जलस्तर बढ़ने से फतेहपुर प्रेम गांव के समीप कटान होने लगा है। जिससे आसपास के ग्रामीणों की चिंता बढ़ी हुई हैं। कटान को देखते हुए शेरपुर गांव के किसान स्वयं चंदा इकट्ठा कर कटान वाले स्थानों पर बल्लियों की ठोकर लगा रहे हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर तैयारी में जुटे अधिकारी, हस्तिनापुर को एक बार फिर जगी विकास की उम्मीद
विज्ञापन
वहीं, किसान रोजाना जलस्तर पर भी नजर रखे हुए हैं। सरकार द्वारा खादर क्षेत्र में लगभग एक किलोमीटर लंबा तटबंध मंजूर हुआ था। परंतु उसका कार्य अधूरा पड़ा है। किसानों की मांग है कि तटबंध की लंबाई बढ़ाई जाए। जिससे किसानों की खेती का बाढ़ से बचाव हो सके। बिजनौर बैराज पर तैनात अवर अभियंता पीयूष बालियान के अनुसार सोमवार दोपहर तक गंगा का जलस्तर 23 हजार क्यूसेक चल रहा था।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/