फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The SIT inspector was replaced and the team again went to the spot and investigated.

Meerut News: एसआईटी के निरीक्षक को बदला, टीम ने फिर मौके पर जाकर की जांच

Wed, 21 Jan 2026 03:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 03:15 AM IST
विज्ञापन
The SIT inspector was replaced and the team again went to the spot and investigated.
ज्वालागढ़ के रोहित उर्फ सोनू कश्यप हत्याकांड की जांच के लिए गठित एसआईटी (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम) में एसएसपी ने निरीक्षक राजेश कुमार के स्थान पर निरीक्षक राम अवतार को नियुक्त किया है। इस विशेष टीम में एसपी क्राइम के अलावा सीओ क्राइम अभिषेक पटेल और इंस्पेक्टर राम अवतार रहेंगे। उधर, मंगलवार को भी टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके की वीडियोग्राफी भी कराई गई है। घटनास्थल के पास कॉलेज के चौकीदार जनक सिंह से भी पूछताछ की गई। खेड़ा गांव के पास शराब के ठेके की सीसीटीवी फुटेज पहले ही कब्जे में पुलिस ले चुकी है। इस फुटेज में नाबालिग आरोपी टेंपो चालक के साथ रोहित दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

सरधना थाना क्षेत्र के गांव ज्वालागढ़ में 5 जनवरी को रोहित उर्फ सोनू कश्यप की हत्या हुई थी। इस मामले के तूल पकड़ने पर एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने जांच सरधना पुलिस से हटाकर क्राइम ब्रांच को सौंप दी थी। इस हत्याकांड के खुलासे और निष्पक्ष जांच के लिए एसपी क्राइम अवनीश कुमार के निर्देशन में तीन सदस्यीय एसआईटी का गठन किया था। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि पुलिस ने इस केस में त्वरित कार्रवाई कर नाबालिग आरोपी को पकड़कर वारदात का खुलासा किया था। पुलिस फिर से गंभीरता से जांच कर रही है।
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed