{"_id":"6a3d369c4c10ae6c2307cc84","slug":"the-semi-final-matches-in-the-junior-and-sub-junior-categories-will-be-held-today-meerut-news-c-72-1-mct1009-155216-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: जूनियर और सब जूनियर वर्ग के सेमीफाइनल मैच आज होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: जूनियर और सब जूनियर वर्ग के सेमीफाइनल मैच आज होंगे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी और आईटीआई साकेत क्रिकेट एकेडमी में चल रहे 15वें ऑल इंडिया विवेक पांडेय मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को होने वाले मैच बरसात के कारण नहीं हो सके। अब शुक्रवार को जूनियर व सब जूनियर वर्ग में सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे।
क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह बारिश के कारण मैदान गीला हो गया। इस कारण गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी और आईटीआई क्रिकेट एकेडमी दोनों जगह होने वाले मैच नहीं हो सके।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार को जूनियर और सब जूनियर वर्ग के मैच गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में और आईटीआई साकेत क्रिकेट एकेडमी में सीनियर वर्ग के लीग मैच खेले जाएंगे। वहीं बृहस्पतिवार को निर्जला एकादशी के मौके पर के ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में छबील लगाया गया। इस दौरान क्रिकेटरों व अन्य लोगों को मीठा शरबत वितरित किया गया।