{"_id":"595cf0094f1c1b22528b4697","slug":"the-secretary-raped-the-former-principals-wife-court-sent-aaropi-to-jail","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधान ने बीवी को सचिव के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, धुनाई कर पुलिस को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व प्रधान ने बीवी को सचिव के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, धुनाई कर पुलिस को सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो/ बागपत
Updated Wed, 05 Jul 2017 07:38 PM IST
विज्ञापन
बीवी को सचिव के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा
एक पूर्व प्रधान की पत्नी से ग्राम सचिव द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी को पूर्व प्रधान ने आपत्ति जनक स्थिति में पकड़ लिया। उसकी धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने उसको कोर्ट में पेश किया। वहां से आरोपी को जेल भेजा।
विज्ञापन
यह मामला बागपत के अमीनगर सराय का है। पूर्व प्रधान मंगलवार को किसी काम से बिनौली गया हुआ था। शाम को वहां से घर लौटा तो गांव का सचिव उसकी पत्नी से साथ दुष्कर्म करता मिला। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट की और भागने का प्रयास करने लगा। शोर शराबा होने पर मौके पर काफी लोग एकत्र हो गए। सभी ने मिलकर उसको पकड़ लिया और पुलिस को बुलाकर उसे सौंपा। उसकी पत्नी ने बताया आरोपी सचिव ने उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। उसकी तहरीर पर सिंघावली अहीर थाने में आरोपी सचिव रविंद्र यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। थानाध्यक्ष तेजेंद्र पाल सिंह ने कहा पकड़े गए आरोपी रविंद्र यादव को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे जेल भेजा।
विज्ञापन
दूसरी तरफ इस मामले में पीड़ित परिवार पर समझौते का दबाव बनाया। काफी लोग उनके घर पर पहुंचे, लेकिन पीड़ितों ने समझौता करने से इंकार कर दिया। देर रात थाने में मुकदमा दर्ज हुआ। दूसरी तरफ आरोपी ग्राम सचिव रविंद्र यादव ने कहा मनरेगा के संबंध में पूर्व प्रधान के घर पहुंचा था। वहां पर दोनों में कहासुनी हो गई। इसके चलते उसके खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज कराया। जो पूरी तरह से गलत है।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/