फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The secret of Yash, Vipin and Arju's death will be revealed from mobile

Meerut: मोबाइल से खुलेगा यश, विपिन और आरजू की मौत का राज

Wed, 12 Oct 2022 11:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 12 Oct 2022 11:03 AM IST
सार

मेरठ में दो दिन में तीन आत्महत्याओं के मामले सामने आए हैं। यहां नर्सिंग की छात्रा आरजू और पल्लवपुरम में यश विपिन की मौत का राज अब उनका मोबाइल खोलेगा।

विज्ञापन
The secret of Yash, Vipin and Arju's death will be revealed from mobile
आनंद नर्सिंग कॉलेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के पल्लवपुरम में बीसीए के छात्र यश, इंचौली के सधारनपुर में विपिन और नर्सिंग की छात्रा आरजू की मौत का राज उनके मोबाइल से खुलेगा। पुलिस ने तीनों के मोबाइल को कब्जे में लेकर उन्हें फॉरेंसिक लैब में भेजा। दो दिन में तीन आत्महत्याएं होने के बाद पुलिस कारणों की जांच में उपलब्ध तथ्यों की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


आनंद नर्सिंग कॉलेज में बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा आरजू ब्लड कैंसर से लड़ रही थी। परिवार के लोगों से उसकी लगातार बातचीत हो रही थी। परिवार को नहीं लगा कि बेटी ऐसा कदम उठाएगी। पोस्टमार्टम के बाद उसके पिता राजकुमार बेटी का शव दिल्ली ले गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Saharanpur: मंदिर तोड़े जाने पर जमकर हंगामा, हिंदू संगठनों कार्यकर्ताओं ने जाम किया हाइवे
विज्ञापन
विज्ञापन


रूम पार्टनर से भी पूछताछ की गई
पुलिस का दावा है कि आरजू के 3 सुसाइड नोट मिले हैं। इनकी जांच की जा रही है। रूम पार्टनर से भी पूछताछ की गई है। इंस्पेक्टर मेडिकल बच्चू सिंह ने बताया कि छात्रा के मोबाइल और सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक लैब भेजा गया है। वह परीक्षा को लेकर परेशान थी, अपनी बीमारी से या फिर कुछ अन्य वजह रही, इसकी पड़ताल की जा रही है।


वहीं, पल्लवपुरम में बीसीए का छात्र यश शर्मा ने परिवार के साथ खाना खाया और बाद में कमरे में जाकर फांसी लगाकर जान दे दी। उसके दिमाग में क्या चल रहा था। यह बात परिवार के लोगों को नहीं पता। पुलिस ने पहले कमरे में सुसाइड नोट ढूंढा, लेकिन कुछ नहीं मिला। फिर यश का मोबाइल कब्जे में ले लिया।

यह भी पढ़ें: Meerut: रैपिड रेल के काम में लगे इंजीनियर को मिली आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी

इंचौली के सधारनपुर में किसान के बेटे विपिन ने खुद को कनपटी पर गोली मारी थी। पुलिस ने परिवार के लोगों से बार-बार खुदकुशी करने का कारण पूछा, लेकिन उन्होंने कोई जानकारी न होना बताया। पुलिस ने विपिन के मोबाइल को कब्जे में लिया है। पुलिस का मानना है कि मोबाइल से तीनों की मौत का राज खुल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed