{"_id":"6022e81c8ebc3e27f02b2d07","slug":"the-secret-of-shahnawaz-s-murder-can-be-revealed-from-mobile-police-is-trying-to-investigate-at-every-point-laward-news-mrt52458200","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल से खुल सकता है शाहनवाज की हत्या का राज, पुलिस हर बिंदु पर जांच करने में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल से खुल सकता है शाहनवाज की हत्या का राज, पुलिस हर बिंदु पर जांच करने में जुटी
विज्ञापन

दौराला। मवीमीरा गांव निवासी युवक की हत्या के मामले में अभी हत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। युवक के मोबाइल से हत्या का राज खुल सकता है। परंतु मोबाइल में लगा लॉक पुलिस के लिए मुसीबत बना हुआ है।
मवीमीरा गांव निवासी शाहनवाज पुत्र ग्यासुद्दीन जली कोठी पर किराये की दुकान लेकर बैंडबाजे वालों की ड्रेस बनाने का कार्य करता था। सोमवार देर रात शाहनवाज अपनी स्कूटी पर गांव लौट रहा था। हाईवे स्थित आईएचएम के सामने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पिता ने रात में ही अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। मंगलवार को पुलिस ने हत्या के कारण जानने के लिए परिजनों से बात की, लेकिन कोई अहम सुराग नहीं मिला। परिजनों ने बताया कि शाहनवाज की किसी से कोई रंजिश नहीं थी। वह पांच बहन-भाइयों में सबसे बड़ा था। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है।
लॉक खुलवाने का प्रयास
मृतक शाहनवाज का मोबाइल उसकी जेब से बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि हत्या के बाद शाहनवाज की स्कूटी खड़ी मिली। यदि चलने के दौरान शाहनवाज को गोली मारी जाती तो स्कूटी भी गिरी होती। संभवत: शाहनवाज को किसी ने आईएचएम के पास मिलने बुलाया होगा और बातचीत के दौरान उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। मोबाइल की कॉल डिटेल से ही हत्या का कारण स्पष्ट हो सकता है। पुलिस मोबाइल में लगा लॉक खुलवाने के प्रयास में लगी हुई है।
विज्ञापन
तबीयत खराब होने पर पिता नहीं गए थे साथ
शाहनवाज प्रतिदिन पिता के साथ ही जली कोठी स्थित दुकान पर आता-जाता था। दो-तीन तबीयत ठीक नहीं होने के कारण पिता दुकान नहीं जा रहे थे। जिस कारण शाहनवाज अकेला दुकान जा रहा था।