{"_id":"62460c7af1b2146c4b710864","slug":"the-secret-of-naushad-s-adventures-will-be-revealed-from-the-diary-meerut-news-mrt582653183","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट मामला: डायरी से खुलेगा बड़े कारनामों का राज, पूरे वेस्ट यूपी से जुड़ा है नौशाद का नेटवर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट मामला: डायरी से खुलेगा बड़े कारनामों का राज, पूरे वेस्ट यूपी से जुड़ा है नौशाद का नेटवर्क
Fri, 01 Apr 2022 11:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 11:19 AM IST
सार
फर्जी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बनाने वाले नौशाद का नेटवर्क पूरे वेस्ट यूपी से जुड़ा है। पुलिस को मिली डायरी से कई बड़े राज खुल सकते हैं।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ में फर्जी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बनाने वाले नौशाद का नेटवर्क पूरे वेस्ट यूपी से जुड़ा है। आरोपी के पास से पुलिस को मिली डायरी में हजारों वाहनों के नंबर मिले हैं। इनकी तस्दीक करने में लिसाड़ी गेट पुलिस जुट गई है। आरोपी जहीर निवासी रसीद नगर ब्रह्मपुरी का भी पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
लिसाड़ी गेट में क्राइम ब्रांच के साथ थाना पुलिस ने छापा मारकर भारी संख्या में हाई सिक्योरिटी फर्जी नंबर प्लेट बरामद की थीं। यह गैंग सोतीगंज से भी जुड़ा हुआ है। सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया ने बताया कि नौशाद के पास से एक डायरी मिली है। इसमें हजारों नंबर लिखे हैं। इन नंबरों की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मेरठ : पूर्व मंत्री याकूब की फैक्टरी से पकड़ा गया पांच करोड़ का मीट, अफसर हैरान, 19 घंटे की कार्रवाई में बड़ा खुलासा
विज्ञापन
दिल्ली, हरियाणा और उत्तराखंड समेत वेस्ट यूपी में कई जिलों में इन्होंने फर्जी नंबर प्लेट मुहैया कराई है। डायरी के नंबरों की तस्दीक कराने के लिए सीओ कोतवाली ने आरटीओ कार्यालय को भी पत्र लिखा है। सोतीगंज के कबाड़ियों के भी नाम सामने आए हैं। इनसे भी पूछताछ की जाएगी।
यह भी पढ़ें: मर्डर: जान की भीख मांगता रहा जितेंद्र, लेकिन नहीं पसीजा हत्यारों का दिल, ताबड़तोड़ सीने में उतारीं आठ गोलियां