फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The second brother also died in the dispute over the balcony, anger among the family members

छज्जे के विवाद में दूसरे भाई की भी मौत, परिजनों में आक्रोश

Tue, 02 Sep 2025 10:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
The second brother also died in the dispute over the balcony, anger among the family members
रोहटा। जटपुरा गांव में चार सप्ताह पूर्व निर्माणाधीन मकान के छज्जे को लेकर हुए विवाद में अब तक दो लोगों की जान जा चुकी है। पहले घायल हुए रामवीर कश्यप की मौत कचहरी में पेशी के दौरान हो गई थी। वहीं अब उनके भाई सोनवीर ने भी उपचार के दौरान निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि घटना के चार सप्ताह बीतने पर भी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई है, जबकि इस विवाद में उनके परिवार के दो सदस्यों की जान जा चुकी है। रामवीर की मौत के बाद परिजनों ने शव थाने पर रखकर विरोध प्रदर्शन किया था और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। उस समय मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने तीन दिन के भीतर गिरफ्तारी का आश्वासन देकर पांच घंटे बाद जाम खुलवाया था। हालांकि, परिजनों का कहना है कि पुलिस का आश्वासन केवल औपचारिकता बनकर रह गया है, क्योंकि अब तक कोई भी गिरफ्तारी नहीं की गई है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग की है। गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों में पुलिस की निष्क्रियता को लेकर रोष देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed