फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The school was decorated, Rangoli was made, Dandiya was played and Deepotsav was celebrated.

Meerut News: स्कूल सजाया, रंगोली बनाई, डांडिया खेल दीपोत्सव मनाया

Sat, 18 Oct 2025 06:52 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 18 Oct 2025 06:52 PM IST
विज्ञापन
The school was decorated, Rangoli was made, Dandiya was played and Deepotsav was celebrated.
सरस्वती विद्या मंदिर में दीवाली पर पूजा अर्चना करते हुए। (स्त्रोत स्कूल) मवाना।
दिवाली के मौके पर स्कूल-कॉलेजों में सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताओं की रही धूम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। क्षेत्र के स्कूल-कॉलेजों में दिवाली पर्व के मौके पर कार्यक्रमों की धूम रही। विद्यार्थियों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समा बांधा। विद्यार्थियों ने रंगोली बनाई, डांडिया खेला और दिया सजावट करके अपनी प्रतिभा दिखाई। इस मौके पर कई प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल की दोनों शाखाओं मेन विंग तथा गर्ल्स विंग में दीपावली एक्टिविटी के तहत दीया, मोमबत्ती, थाली व कलश सज्जा के साथ ही बंदनवार व रंगोली बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रबंधक मनोज रस्तोगी, प्रबंधिका मीनू रस्तोगी और प्रधानाचार्य कमल कुमार दीवान ने मां लक्ष्मी, श्री गणेश और मां सरस्वती का पूजन किया। प्रतियोगिता में मेन विंग से कक्षा 1 से कक्षा 8 के विद्यार्थियों में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता विद्यार्थियों में प्रथम, सम्राट अमय , तनिष्का, कबीर, अभिनव, भूमिक, रिचल,देवांश दिपांशु नव्या चिराग, वर्णिका रहे। द्वितीय स्थान पर विवांन, ओजस, अनंत देशवाल, वीर चौधरी, समायरा, रावी, रचित, अनन्या, प्रज्ञा और तृतीय स्थान तनिष्का श्रेयांश, अदविक, एनी, आदर्श, अवनि ने प्राप्त किया। गर्ल्स विंग से अनाबिया , दुआ, पावनी, प्रनीति, रौनक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शार्वी ,वान्या , मान्यता रूही नागर, इनाया ,फातिमा, अर्पिता धाम ,अवंतिका और राशि ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मायरा, अनाया, सुरभि, नव्या, सिद्धि, अंशिका और काव्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली में मेन विंग से आजाद सदन प्रथम, भगत और गांधी सदन ने द्वितीय और सुभाष सदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गर्ल्स विंग में भगत और सुभाष सदन ने प्रथम,आजाद सदन ने द्वितीय तथा गांधी सदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

स्वच्छता थीम पर बनी रंगोली रही आकर्षण का केंद्र
आर्य कन्या इंटर कॉलेज में दीपों, फूलमालाओं व रंगबिरंगी झालरों से सजाया गया। छात्राओं ने विद्यालय परिसर में स्वच्छ भारत अभियान थीम के अंतर्गत रंगोली बनाई। छात्राओं के मध्य रंगोली, दीप सज्जा, थाली सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रधानाचार्या आशा भारती ने छात्राओं को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोवर्धन पूजा के बारे में बताया
सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्पार्चन से हुआ। संचालन विभूति ने किया। मुख्य वक्ता रविता ने धनतेरस के विषय में, मीनाक्षी ने दीपावली के विषय में, अनुपमा ने गोवर्धन जी के विषय में बताया।

विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
कृष्णा ग्रुप आंफ इंस्टीट्यूशंस में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। विद्यार्थियों ने रंगोलियां बनाई। डांडिया नृत्य कार्यक्रम और राम दरबार की भव्य प्रस्तुति, जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का मनमोहक प्रदर्शन किया। संस्थान चेयरमैन विजय राज काकरान, सचिव पुखराज काकरान, निदेशक मनोज कुमार सैनी, वाइस प्रिंसिपल राजेश चौधरी व बीएड विभाग अध्यक्ष वाईपी सिंह ने सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

सरस्वती विद्या मंदिर में दीवाली पर पूजा अर्चना करते हुए। (स्त्रोत स्कूल) मवाना।

सरस्वती विद्या मंदिर में दीवाली पर पूजा अर्चना करते हुए। (स्त्रोत स्कूल) मवाना।

सरस्वती विद्या मंदिर में दीवाली पर पूजा अर्चना करते हुए। (स्त्रोत स्कूल) मवाना।

सरस्वती विद्या मंदिर में दीवाली पर पूजा अर्चना करते हुए। (स्त्रोत स्कूल) मवाना।

सरस्वती विद्या मंदिर में दीवाली पर पूजा अर्चना करते हुए। (स्त्रोत स्कूल) मवाना।

सरस्वती विद्या मंदिर में दीवाली पर पूजा अर्चना करते हुए। (स्त्रोत स्कूल) मवाना।

सरस्वती विद्या मंदिर में दीवाली पर पूजा अर्चना करते हुए। (स्त्रोत स्कूल) मवाना।

सरस्वती विद्या मंदिर में दीवाली पर पूजा अर्चना करते हुए। (स्त्रोत स्कूल) मवाना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed