फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the sarvan kumar serial stage show in ramleela

रामलीला में श्रवण कुमार नाटक का मंचन हुआ

Tue, 24 Sep 2019 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
the sarvan kumar serial stage show in ramleela
मवाना में भगवान शिव बरात शोभायात्रा में शामिल झांकी। - फोटो : MAWANA
रामलीला में श्रवण कुमार नाटक का मंचन हुआ
विज्ञापन

सरधना। सरधना में सोमवार से श्री रामचरित्रोत्सव प्रदर्शन का श्रवण कुमार के नाटक मंचन से शुभारंभ हो गया। मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश अश्वनी त्यागी व सीडीओ ईशा दुहन व अति विशिष्ट अतिथि एसडीएम सरधना अमित कुमार भारतीय व सीओ पंकज कुमार सिंह रहे। विशिष्ट अतिथि सूर्यदेव त्यागी, प्रीतिश सिंह, नीरज गुप्ता, थानाध्यक्ष सरधना उपेंद्र मलिक, अविरल जैन, संयोजक मलखान सिंह सैनी, देवेंद्र कुमार बंसल प्रधान, शरद त्यागी उप प्रधान, राजेश कुमार गुप्ता मंत्री, मूलचंद सैनी कोषाध्यक्ष मदनलाल बंसल, तेजस्वी भगवान मित्तल शामिल रहे। सीडीओ ने संबोधित करते हुए कहा कि हमें श्रीराम के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। वहीं सामाजिक संदेश देते हुए बेटी पढ़ाओ और स्वच्छता की बात कही। पहले दिन श्रवण कुमार को माता-पिता की सेवा करते हुए दृश्य को दिखाया गया। इस मौके पर विनोद जैन, संजीव पंवार, दीपक शर्मा, विरेद्र चौधरी, पंकज जैन, विपिन त्यागी, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे। नीरज गुप्ता, डॉ. सुनील त्यागी, सुशील कुमार, मंगू प्रधान प्रमोद सक्सेन आदि मौजूद रहे।

शिव बारात निकाली
मवाना। भगवान श्री रामलीला कमेटी के तत्वाधान में भगवान शिव बारात की झांकियां बैंडबाजे के साथ निकाली गई। शुरूआत रामलीला मैदान से हुआ। डीपीएम स्कूल के चेयरमैन जगदीश त्यागी ने गणेश पूजन कर शोभयात्रा का शुभारंभ किया। शोभयात्रा में सबसे आगे भगवान गणेश, उनके पीछे रामभक्त हनुमान, ब्रह्मा सहित कई झांकियां थी। सबसे अंत में भगवान शिव की झांकी थी। शोभायात्रा का कई स्थानों पर स्वागत किया गया। देर रात शोभायात्रा रामलीला मैदान में पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान कमेटी अध्यक्ष कैलाश कौशिक, महामंत्री सुशील कुमार दुबलिश, भाजपा नगर अध्यक्ष सुभाष दीक्षित, राजेंद्र सिंह चौहान, संजय शर्मा, उज्जवल रस्तोगी, गोविंद गुप्ता, रविकांत कंसल, योगेंद्र रस्तोगी, महेश आर्य, चंद्रशेखर आजाद, मुंशीराम, सुरेंद्र कुमार व अरुण कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।

सरधना में रामलीला का उद्घाटन करते सीडीओ ईशा दुहन, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्विनी त्यागी एवं ?

सरधना में रामलीला का उद्घाटन करते सीडीओ ईशा दुहन, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्विनी त्यागी एवं ?- फोटो : ? ? ?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed