फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The 'Samvidhan Samman Rath Yatra' will soon reach the Meerut and Saharanpur divisions.

Meerut News: मेरठ, सहारनपुर मंडल में शीघ्र पहुंचेगी संविधान सम्मान रथ यात्रा

Sun, 21 Jun 2026 06:15 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sun, 21 Jun 2026 06:15 PM IST
विज्ञापन
The 'Samvidhan Samman Rath Yatra' will soon reach the Meerut and Saharanpur divisions.
अपनी जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बैठक करके बनाई रथ यात्रा के स्वागत की रणनीति
विज्ञापन

फोटो समाचार
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। अपनी जनता पार्टी की संविधान सम्मान रथ यात्रा शीघ्र ही मेरठ और सहारनपुर मंडल के जिलों में पहुंचेगी। इसकी तैयारी को लेकर रविवार को पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दायमपुर में एक सभा की। जिसमें रथ यात्रा के स्वागत की तैयारियों के साथ-साथ पार्टी संगठन को मजबूत करने की रणनीति तैयार की गई।

अजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. गुलाब सिंह गौतम ने कहा कि 2027 के चुनाव में पार्टी शानदार प्रदर्शन करने जा रही है। बूथ स्तर पर संगठन तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि गांव, नगर, कस्बों में कमेटी तैयार की जाए और कम से कम एक-एक हजार सदस्य बनाने का काम करें। अजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य संविधान सम्मान जनहित हुंकार रथ निकाल रहे हैं। प्रदेश को नौ चरणों में बांटा गया है। सात चरणों में रथ यात्रा पहुंच चुकी है। केवल मेरठ और सहारनपुर मंडल में रथ यात्रा का आना बाकी है। शीघ्र ही रथ यात्रा का मेरठ आने पर जोरदार स्वागत किया जाएगा। जिलाध्यक्ष जयकरण फौजी ने कहा कि विधान सभा स्तर पर संगठन को तैयार किया जा रहा है। इस अवसर पर सुनील गौतम, राजपाल सिंह, माया गौतम, राजकिशोर, गंगाशरण, ज्ञान सिंह बौद्ध, यमुना देवी और शीला देवी आदि मुख्य रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed