फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the sabahshad ruskus in matter of board baithak

बैठक नहीं होने पर सभासदों ने किया हंगामा

Thu, 19 Dec 2019 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
the sabahshad ruskus in matter of  board baithak
बोर्ड बैठक नहीं होने पर ईओ को ज्ञापन देते सभासद। - फोटो : MAWANA
फलावदा। नगर पंचायत कार्यालय पर प्रस्तावित बोर्ड बैठक नहीं होने से सभासदों ने हंगामा करते हुए अधिशासी अधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा। अधिकारियों ने बताया कि विधानसभा सत्र शुरू होने के चलते बोर्ड बैठक स्थागित की गई है
विज्ञापन

कस्बे की नगर पंचायत कार्यालय पर बुधवार को बोर्ड बैठक प्रस्तावित की गई थी। बुधवार 11 बजे करीब दस सभासद कार्यालय बैठक में उपस्थित होने पहुंच गया। सभासदों के मुताबिक इस दौरान चेयरमैन अब्दुल समद नहीं पहुंचे। तब बताया गया कि विधानसभा में सत्र शुरू हो गया है। इस लिए किसी प्रकार की बोर्ड बैठक नहीं की जा सकती है। इसी के चलते बैठक को स्थागित किया गया है। वहीं कुछ पार्षदों ने आरोप लगाया कि बोर्ड बैठक की उन्हें सूचना नहीं दी गई है। फिर भी वह बैठक के लिए उपस्थित हुए हैं। सभासदों ने कार्यालय पर हंगामा करते हुए आरोप लगाया कि चेयरमैन पक्षपात पूर्ण रवैया अपना रहे हैं। बिना प्रस्ताव पास किए कस्बे में कार्य कराए जा रहे हैं। सोहनवीर, जहीरुद्दीन, श्रीदेवी, शहजाद, शहनाज, ताहिरा, सुरेंद्र, सलीम, सवीता आदि सभासदों ने हंगामा करते हुए शिकायती पत्र अधिशासी अधिकारी नीतू सिंह को सौंपा। वहीं, अधिशासी अधिकारी नीतू सिंह ने बताया कि विधानसभा लखनऊ में 17 दिसंबर से नया सत्र शुरू हो गया है। जिसके चलते बैठक रद्द की गई है। अब दूसरी तारीख तय कर बैठक कराई जाएगी। नगर पंचायत चेयरमैन अब्दुस समद ने भी सत्र शुरू होने का तर्क देते हुए कहा कि अगली तिथि तय कर नगर पंचायत सभासदों को सूचना देकर बोर्ड बैठक कराने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed