{"_id":"6983414a54f40ecfc50896d7","slug":"the-rss-chief-will-interact-with-players-above-the-age-of-18-meerut-news-c-72-1-mct1004-148292-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: 18 वर्ष से अधिक आयु के खिलाड़ियों से रूबरू होंगे सरसंघचालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: 18 वर्ष से अधिक आयु के खिलाड़ियों से रूबरू होंगे सरसंघचालक
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत के 19 से 21 फरवरी तक मेरठ प्रवास की तैयारियां तेज
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत के 19 से 21 फरवरी तक मेरठ प्रवास की तैयारियां तेज हो गई है। उनका कार्यक्रम शताब्दीनगर स्थित माधवकुंज के सामने मैदान में होगा। 20 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र (मेरठ प्रांत, ब्रज प्रांत व उत्तराखंड प्रांत) के लगभग 500 राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के साथ मोहन भागवत का संवाद होगा। इसमें 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के खिलाड़ियों को ही आमंत्रित किया जाएगा, ताकि सरसंघचालक की गूढ़ बातों का वे अर्थ समझ पाए। अपनी बात कहने के बाद सरसंघचालक द्वारा खिलाड़ी व प्रशिक्षकों के प्रश्न व जिज्ञासा का समाधान किया जाएगा। इस कार्यक्रम को खिलाड़ी संवाद गोष्ठी नाम दिया गया है। खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों की सूची को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उनसे सहमति लेने के बाद आमंत्रण पत्र दिए जाएंगे। सरसंघचालक मोहन भागवत 19 और 20 फरवरी की रात्रि में माधवकुंज में ही प्रवास करेंगे। 21 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख लोगों से संवाद करेंगे। इनमें पुरस्कार प्राप्त प्रगतिशील किसान, शिक्षण संस्थानों के प्रमुख, जाने-माने शिक्षाविद, प्रमुख उद्यमी, प्रमुख संगठनों के अध्यक्ष, सामाजिक संगठनों के प्रमुख आदि शामिल होंगे। इनके साथ भी द्विपक्षीय संवाद कार्यक्रम होगा। इस सूची को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है।