फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The Roman Catholic Church celebrates the 11-day pilgrimage festival from October 29.

Meerut News: रोमन कैथोलिक चर्च में 29 अक्तूबर से 11 दिवसीय तीर्थयात्रा महापर्व

Fri, 23 Oct 2026 09:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 09:45 PM IST
विज्ञापन
The Roman Catholic Church celebrates the 11-day pilgrimage festival from October 29.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। रोमन कैथोलिक चर्च में वार्षिक तीर्थयात्रा का महापर्व 29 अक्तूबर से शुरू होगा। यह 11 दिवसीय आध्यात्मिक आयोजन आठ नवंबर तक चलेगा। इसमें देश और दुनिया से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।
फादर मार्टिन रावत ने कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की। तीर्थयात्रा का भव्य शुभारंभ 29 अक्तूबर को शाम 4:00 बजे होगा। इसमें पारंपरिक ध्वजारोहण, माला विनती और पवित्र मिस्सा बलिदान शामिल होंगे। सात नवंबर तक रोजाना शाम 4:00 बजे श्रद्धालु माला विनती और मिस्सा बलिदान में शामिल होंगे। सात नवंबर को सुबह छह, 10 और शाम 4:00 बजे भी मिस्सा बलिदान होगा। इस दिन शाम 6:00 बजे पंजाबी भाषा में पवित्र मिस्सा बलिदान होगा। रात 8:00 बजे विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की जाएगी। माता मरियम के महोत्सव का मुख्य समारोह आठ नवंबर को होगा।
विज्ञापन

आठ नवंबर को सुबह 6:00 और 8:00 बजे पवित्र मिस्सा होगा। इसके बाद सुबह 10 बजे भव्य धर्माध्यक्षीय समारोही मिस्सा बलिदान का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 12 बजे बीमारों के उत्तम स्वास्थ्य के लिए विशेष प्रार्थना होगी। धार्मिक वस्तुओं को आशीष भी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलाहाबाद धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष लुईस मस्करेनहास मुख्य अनुष्ठाता होंगे। आठ नवंबर को शाम 3:00 बजे चर्च परिसर से विशाल शोभायात्रा निकलेगी। यह शोभायात्रा संत चार्ल्स इंटर कॉलेज स्थित बेगम समरू के महल तक जाएगी। इसमें ऐतिहासिक तबर्रुक (माता मरियम का रेलिक) श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ शामिल होगा। शोभायात्रा के समापन पर पवित्र यूखरिस्त की आशीष दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed