{"_id":"69f2712c2224f3901203277a","slug":"the-role-of-workers-in-the-development-of-society-is-significant-meerut-news-c-76-1-smrt1039-107849-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: समाज के विकास में श्रमिकों की भूमिका महत्वपूर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: समाज के विकास में श्रमिकों की भूमिका महत्वपूर्ण
विज्ञापन
मोदीपुरम - पल्लवपुरम स्थित बिजली घर पर स्मार्ट मीटर को लेकर हंगामा करतीं महिलाएं।
मोदीपुरम। पुलिस मॉडर्न स्कूल में बुधवार को मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित हुए। इनका उद्देश्य कामकाजी वर्ग को सम्मान देना, उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाना तथा श्रम की गरिमा बढ़ाना था।
प्रधानाचार्या लीना शर्मा के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। प्री-प्राइमरी के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न कामकाजी वर्गों का रूप धारण कर आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। कविताओं और भाषण प्रतियोगिता में छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कक्षा पांच से नौ तक के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक से श्रमिकों के महत्व और अधिकारों पर प्रकाश डाला। छात्रों की प्रस्तुति ने सभी को भावुक किया और श्रम के प्रति सम्मान का संदेश दिया।
लीना शर्मा ने चतुर्थ श्रेणी व सहायक कर्मचारियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि समाज के विकास में श्रमिकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। उनके सम्मान व अधिकारों की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। इस दौरान बलजीत कौर, मनु वत्स, पिंकी शर्मा, गरिमा चौहान, किरन ज्योति आदि मौजूद रहे।