{"_id":"68a5ff16d17f60cb7b023cf1","slug":"the-role-of-the-development-committee-explained-in-the-training-meerut-news-c-228-1-mwn1001-103572-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षण में बताई विकास समिति की भूमिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षण में बताई विकास समिति की भूमिका
Wed, 20 Aug 2025 10:43 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Wed, 20 Aug 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
हस्तिनापुर। कस्बे के पीएम श्री राजकीय इण्टर कॉलेज में विद्यालय प्रबंध एवं विकास समिति के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में दूसरे दिन मास्टर ट्रेनर रेनू ने विद्यालय प्रबंध एवं विकास समिति की भूमिका सहित कई अहम जानकारियां दी। उन्होंने कार्य, बैठक, उत्तरदायित्व, शैक्षिक, भवन निर्माण, वित्तीय, सामुदायिक सहभागिता, छात्र, छात्राओं के नामांकन को बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।
प्रशिक्षण ट्रेनर सोनल शर्मा ने शिक्षक शिक्षिकाओं को वित्तीय अभिलेख, पीएफएमएस पोर्टल, भुगतान स्वीकृति आदेश, पीपीए बनाने से संबंधित कार्य और विद्यालय के लिए संसाधन जुटाना अन्य विभागों से समन्वय स्थापित कर विद्यालय की उन्नति व विकास कैसे किया जा सकता है विषय से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई।
तीसरे शैक्षिक सत्र में विद्यालय में आने वाली विभिन्न प्रकार की चुनौतियों के मद्देनजर सभी विद्यालयों द्वारा विद्यालय विकास योजना बनाकर प्रस्तुत करने पर विचार किया गया। जनपद के जिला समन्वयक भूपेंद्र सिंह ने एसएमडीसी के प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला गया। पीएम श्री राजकीय इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य अमित ने दो दिवसीय प्रशिक्षण के सकुशल समाप्ति की घोषणा की गई।