फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The road is not easy for the allocation of ration agency

राशन एजेंसी आवंटन को लेकर राह आसान नहीं

Sat, 17 Oct 2020 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
The road is not easy for the allocation of ration agency
मेरठ। भ्रष्टाचार के चलते निलंबित राशन एजेंसियों को नए सिरे से आवंटित करने की आपूर्ति विभाग की मुहिम फिलहाल सफल होती नहीं दिख रही है। कोर्ट में मामला फंसा है, जहां विभाग से दुकान आवंटन की प्रक्रिया को लेकर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

राशन वितरण में भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते दो साल पहले 184 एजेंसियों को निलंबित कर संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई थी। नई व्यवस्था न बन पाने से इन एजेंसियों को अन्य से अटैच कर दिया था। पिछले दिनों विभाग ने 52 एजेंसी लॉटरी प्रक्रिया के जरिए आवंटित की थीं। अब विभाग अगले चरण में 91 एजेंसियों को नए सिरे से खोलने की तैयारी कर रहा था। इस पर निलंबित कोटेदार कोर्ट की शरण में पहुंच गए। इस पर हाल ही में न्यायालय ने आपूर्ति विभाग को नोटिस जारी कर आवंटन प्रक्रिया में की जा रही जल्दबाजी को लेकर सवाल किया है।
विज्ञापन

दो साल से लटकी आवंटन प्रक्रिया
दुकान निलंबित करने के कुछ समय बाद ही विभाग ने नए सिरे से आवंटन प्रक्रिया शुरू की। प्रक्रिया पारदर्शी रहे, इसके लिए ऑनलाइन आवंटन का फार्मूला तैयार किया। दो बार विभाग की ओर से विज्ञापन जारी कराए गए और दोनों बार ही व्यवस्था फेल रही। इस पर दोबारा प्रक्रिया शुरू की गई तो कोर्ट के नोटिस से विभाग में हड़कंप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
कोर्ट में जवाब दाखिल कर दिया है। यह जनहित का मुद्दा है। संभवत: इससे दुकानों के ऑनलाइन आवंटन की प्रक्रिया प्रभावित नहीं होगी।-नीरज सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed