फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The road closed during the construction of drain on Garh Road was opened for Kanwar Yatra

गढ़ रोड पर नाले निर्माण के दौरान बंद रास्ते को कांवड़ यात्रा के लिए खोला

Thu, 10 Jul 2025 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
The road closed during the construction of drain on Garh Road was opened for Kanwar Yatra
मेरठ। मेडिकल क्षेत्र में गढ़ रोड पर 14 अप्रैल को नाले की पुलिया निर्माण के लिए नगर निगम ने रास्ता बंद कर दिया था। इससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मगर कांवड़ यात्रा के लिए मंगलवार रात निगम व प्रशासन ने कार व दोपहिया वाहनों के लिए रास्ता खोल दिया। चार दिन तक बड़े व भारी वाहनों की एंट्री नहीं होगी। यहां आठ फुट पर बल्ली लगाकर अस्थाई गेज बना दिया है।
विज्ञापन

नगर निगम के द्वारा गढ़ रोड पर नाले के दोनों तरफ पुलिया का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। जिसको लेकर 14 अप्रैल को पुलिया तोड़कर रास्ता बंद कर दिया गया था। जिस कारण स्थानीय लोगों को तेजगढ़ी चौराहे पर जाने के लए लगभग एक किमी का रास्ता तय करना पड़ रहा था। नाले की चौड़ाई 14 मीटर से 30 मीटर की गई है। जिससे स्थानीय लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी। नगरायुक्त सौरभ गंगवार ने बताया कि फिलहाल पुलिया निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है। सीएम ग्रिड योजना के तहत सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। जल्द सड़क निर्माण का काम पूरा कर लिया जाएगा। कांवड़ यात्रा को ध्यान में रखते हुए कांवड़ियों व आमजन के लिए रास्ता खोल दिया गया है। लेकिन पुलिया के ऊपर से फिलहाल भारी व बड़े वाहनों का आवागमन नहीं होगा। वहीं दूसरी ओर गढ़ रोड पर डिवाइडर के कट को बल्ली लगाकर बंद किया जा रहा है। जिससे कांवड़ियों को यात्रा के दौरान परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed