फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The reunion of Bharat and Rama in Chitrakoot was an emotional moment; Ravana abducted Sita.

Meerut News: चित्रकूट में भरत-राम मिलाप ने किया भावुक, रावण ने किया सीता हरण

Tue, 13 Oct 2026 10:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 10:08 PM IST
विज्ञापन
The reunion of Bharat and Rama in Chitrakoot was an emotional moment; Ravana abducted Sita.
सरधना में श्रीराम चरित्र प्रदर्शन उत्सव के दौरान चित्रकूट में भरत-राम मिलाप और सीता हरण की लीला
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। श्रीराम चरित्र प्रदर्शन उत्सव में मंगलवार को श्री रामा मंडल के कलाकारों ने लीला का मंचन किया। उन्होंने चित्रकूट में भरत-राम मिलाप से लेकर रावण द्वारा माता सीता के हरण तक के प्रसंग दिखाए। कलाकारों ने भाई प्रेम, त्याग और मर्यादा को जीवंत कर दर्शकों को भावुक कर दिया।
लीला के पहले प्रसंग में भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के चित्रकूट में रहने का दृश्य दिखाया गया। भरत और शत्रुघ्न उनसे मिलने चित्रकूट पहुंचे। भरत ने अपने बड़े भाई श्रीराम से अयोध्या लौटकर राजपाट संभालने का आग्रह किया। भाइयों का आपस में गले मिलना और भावुक होकर रोना दर्शकों के लिए मार्मिक क्षण था। कलाकारों ने भाई-भाई के प्रेम, सम्मान और त्याग को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। श्रीराम के अयोध्या लौटने से इन्कार करने पर भरत उनकी चरण पादुकाएं लेकर अयोध्या लौटे। भरत ने इन पादुकाओं को सिंहासन पर स्थापित किया। उन्होंने स्वयं को श्रीराम का प्रतिनिधि मानकर राज्य का संचालन करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

यह प्रसंग भरत के त्याग, भाई के प्रति समर्पण और श्रीराम की मर्यादा को दर्शाता है। भरत ने राजपाट का मोह त्यागकर बड़े भाई का सम्मान किया। उन्होंने अयोध्या का संचालन श्रीराम के नाम पर किया। इस दृश्य ने दर्शकों को भाई के प्रति निष्ठा का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूर्पनखा प्रसंग और सीता हरण
इसके बाद सूर्पनखा के नाक-कान काटे जाने और खर-दूषण वध का मंचन हुआ। इन घटनाओं के बाद रावण ने बदला लेने की योजना बनाई। रावण ने साधु का वेश धारण कर माता सीता की कुटिया में भिक्षा मांगी। लक्ष्मण रेखा पार करते ही रावण ने छलपूर्वक माता सीता का हरण किया। वह उन्हें लंका ले गया और इस दृश्य ने दर्शकों को गंभीर कर दिया। श्रीराम चरित्र प्रदर्शन उत्सव में रामलीला कमेटी के प्रधान मलखान सैनी, संयोजक शरद त्यागी सहित कई लोग उपस्थित रहे।

सरधना में श्रीराम चरित्र प्रदर्शन उत्सव के दौरान चित्रकूट में भरत-राम मिलाप और सीता हरण की लीला

सरधना में श्रीराम चरित्र प्रदर्शन उत्सव के दौरान चित्रकूट में भरत-राम मिलाप और सीता हरण की लीला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed