फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The retaining wall on the link road is complete; road construction will begin in two days.

Meerut News: लिंक रोड पर दीवार बनकर तैयार, दो दिन में शुरू होगा सड़क निर्माण

Sun, 28 Dec 2025 02:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
The retaining wall on the link road is complete; road construction will begin in two days.
रेलवे रोड का बागपत रोड से जोड़ने वाले लिंक मार्ग पर सड़क निर्माण को लगा रोड़ी, बजरी का ढेर।स्र
रेलवे रोड को बागपत रोड से जोड़ने वाले 825 मीटर लंबे लिंक रोड पर दीवार निर्माण का काम पूरा हो गया है। वहीं, समतलीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है। माना जा रहा है कि दो दिन में सड़क निर्माण शुरू हो जाएगा। लिंक रोड शुरू होने से 38 कॉलोनियों के ढाई लाख लोगों को फायदा होगा।
विज्ञापन

करीब ढाई दशक से यह मार्ग शुरू करने की मांग की जा रही थी। अभी लोगों को फुटबॉल चौराहा, दिल्ली रोड होते हुए कई किलोमीटर का लंबा सफर तय करना पड़ता है। वहीं, दिल्ली रोड पर हर समय लगने वाले भीषण जाम के कारण लोगों को भारी परेशानी होती है। सबसे ज्यादा दिक्कत तो स्कूली बच्चों को होती है। माना जा रहा है कि हफ्ते भर में मार्ग शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

लिंक रोड के दोनों छोर पर बैरीकेडिंग और सील की पट्टी लगाकर मार्ग बंद कर दिया गया। सेना के भवनों की ओर से दीवार निर्माण का काम पूरा हो गया है। अब मार्ग को ऊंचा करने के लिए रोड़ी और मिट्टी के ढेर लग गए हैं। इसके साथ ही समतलीकरण का काम शुरू कर दिया गया है। ठेकेदार हरेंद्र ने बताया कि दो दिन में सड़क निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोलर लाइट से जगमगाएगा मार्ग
इस मार्ग पर नेडा के सहयोग से सांसद निधि से 44 सोलर लाइट लगाई जाएंगी। सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी की जा रही। अभी लोगों को बागपत रोड, मेट्रो प्लाजा, रेलवे रोड चौराहा होकर सिटी रेलवे स्टेशन और छावनी क्षेत्र के स्कूलों तक पहुंचना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed