{"_id":"6716fed2ca214eb5ce0c41a6","slug":"the-reason-for-the-death-of-rahul-giri-of-badam-is-not-clear-sardana-news-c-44-1-smrt1055-105668-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बाडम के राहुल गिरी की मौत का कारण स्पष्ट नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बाडम के राहुल गिरी की मौत का कारण स्पष्ट नहीं
विज्ञापन
रोहटा। थाना क्षेत्र के बाडम गांव में मंदिर का जीर्णोद्धार करते समय मकान की दीवार गिरने के बाद सदमे से राहुल गिरी की मौत हो गई थी। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उसकी मौत का रहस्य बरकरार है। चिकित्सकों की टीम को जब पीएम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। अब विसरा परीक्षण के लिए लैब भेजा गया है। बाडम गांव में 10 दिन पूर्व त्यागी समाज के लोग गांव में स्थित एक मंदिर का जीर्णोद्धार करने के लिए मंदिर की दीवार तोड़ रहे थे। इस दौरान मंदिर की दीवार से सटे महेंद्र गिरी के मकान की दीवार भी गिर गई थी। महेंद्र गिरी के पुत्र संजीव गिरी ने त्यागी समाज के 8-10 लोगों के खिलाफ जबरन दीवार गिरने का आरोप लगाते हुए रोहटा थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।
दो दिन बाद दूसरे पक्ष ने ग्रामीणों के साथ रोहटा थाने पर धरना-प्रदर्शन करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की थी। इसके अगले दिन दोनों पक्षों में सर्व समाज के लोगों ने समझौता करा दिया था।
समझौते के अगले दिन संजीव गिरी के भाई राहुल गिरी की अस्पताल में मौत हो गई। उसकी मौत से आक्रोशित परिजनों ने राहुल गिरी के शव को डीएम कार्यालय पर ले जाकर धरना-प्रदर्शन करते हुए मौत का कारण दीवार गिरने पर सदमे से हार्ट अटैक आना बताया था।
विज्ञापन
थाना पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर गांव निवासी संजय, सोनू, नीरज, अमित, सोनू, अनुज, चंद्र बोस, त्यागी समाज के आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। सोमवार को मृतक राहुल गिरी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चिकित्सकों की टीम ने हार्ट अटैक से मौत होने की पुष्टि नहीं की और मृतक का विसरा परीक्षण के लिए फॉरेंसिक लैब भेज दिया।
कार्यवाहक थाना प्रभारी वीरपाल सिंह का कहना है कि मृतक राहुल गिरी तीन दिन से मेरठ अस्पताल में उपचार ले रहा था। अस्पताल से भी जांच कर रिपोर्ट ली जाएगी कि वह किस बीमारी का उपचार ले रहा था। इसके बाद सभी तथ्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।।